{"_id":"6309c69950b20802316c4e61","slug":"aryan-was-welcomed-in-muzaffarnagar-who-returned-with-a-medal-from-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ईरान से पदक लेकर लौटे आर्यन का जिले में जोरदार स्वागत, मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने दी शाबाशी, कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ईरान से पदक लेकर लौटे आर्यन का जिले में जोरदार स्वागत, मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने दी शाबाशी, कही बड़ी बात
Sat, 27 Aug 2022 12:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:54 PM IST
सार
Asian Volleyball Championship: विदेश से पदक लेकर लौटे आर्यन का जिले में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री संजीव बालियान ने उन्हें शाबाशी दी। साथ ही ये बड़ी बात कही।
विज्ञापन
आर्यन का स्वागत करते मंत्री संजीव बालियान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Asian Volleyball Championship: ईरान में खेली गई अंडर-18 एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारत की टीम को कांस्य पदक दिलाने वाले सिसौली के आर्यन बालियान का वापसी पर जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली से मुजफ्फरनगर पहुंचे आर्यन का गुप्ता रिसोर्ट पर भाजपा नेता नितिन बालियान के नेतृत्व में युवाओं ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में धोखाधड़ी का नया खेल: सामने आया DM के नाम से गिफ्ट मांगने का असली सच, अधिकारियों में मचा था हड़कंप
विज्ञापन
इसके बाद आर्यन केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे। बालियान ने आर्यन को शाबाशी दी और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। बालियान ने कहा कि जिस तरह आर्यन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। भारतीय टीम में जिले के सिसौली कस्बे के आर्यन बालियान, सहारनपुर के देवबंद के आदित्य राणा और बिजनौर के लवी चौधरी शामिल थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब गुरु की भूमिका में नजर आए सीएम योगी, 40 मिनट में युवकों को पढ़ाया ज्ञान का पाठ, पढ़ें खास बातें