{"_id":"6309c1dc3c9c7616e921b37b","slug":"gifts-were-sought-from-officials-using-photo-of-dm-on-whatsapp-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में धोखाधड़ी का नया खेल: सामने आया DM के नाम से गिफ्ट मांगने का असली सच, अधिकारियों में मचा था हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में धोखाधड़ी का नया खेल: सामने आया DM के नाम से गिफ्ट मांगने का असली सच, अधिकारियों में मचा था हड़कंप
Sat, 27 Aug 2022 12:44 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:44 PM IST
सार
डीएम के नाम पर अधिकारियों को मैसेज भेजकर गिफ्ट मांगने का मामला सामने आया है। ऐसे मामले कई जिलों में सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
डीएम दीपक मीणा, मेरठ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद समेत कई जिलों में डीएम का फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर अधिकारियों से गिफ्ट मांगने के मामले आए हैं। वहीं मेरठ शहर में इससे अधिकारियों में हड़कंप मचा था। मामले की जांच की गई तो असली सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
ये है मेरठ का मामला
मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा का व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर बड़ा कारनामा सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने वाट्सएप नंबर पर जिलाधिकारी की डीपी लगाकर कई अधिकारियों को मैसेज भेजकर गिफ्ट की मांग की। इस 9401137574 नंबर से गिफ्ट मांगे गए हैं। उधर, मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि इस मोबाइल नंबर से उनका कोई भी संबंध नहीं है। दो महीने पहले भी जिलाधिकारी के नाम से ऐसे ही गिफ्ट अधिकारियों से मांगे गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी
विज्ञापन
इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया था। वहीं अन्य जिलों में भी कई जिलाधिकारियों के फोटो लगाकर ऐसे ही अन्य अधिकारियों से गिफ्ट की मांग की जा रही है। शुक्रवार को डीएम मिर्जापुर ने भी ऐसा ही एक मामला पकड़ा है। उन्होंने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की सफाई दी है कि मेरी प्रोफाइल फोटो को लगाकर कोई व्यक्ति अधिकारियों को मैसेज कर रहा है। यह फेक प्रोफाइल है।
यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं