फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा विधायक उमेश मलिक का विवादित ब्यान

भाजपा विधायक उमेश मलिक का विवादित ब्यान

Fri, 22 Mar 2019 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक उमेश मलिक का विवादित ब्यान
- भाजपा विधायक उमेश मलिक का विवादित ब्यान
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मलिक का बयान
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में आयोजित किसान सम्मेलन में विपक्षी महा गठबंधन पर बोलते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक उमेश मलिक ने विवादित बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने कहा कि महा गठबंधन को पाकिस्तान जाकर चुनाव लड़ना चाहिए। हिंदुस्तान की जनता अगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मान चुकी है। महा गठबंधन को अपना प्रधानमंत्री बनाना है तो वह पाकिस्तान चला जाए।

कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को भाजपा के किसान महासम्मेलन का आयोजन हुआ था। जिसमें विधायक उमेश मलिक ने महा गठबंधन पर विवादित ब्यान दिया। विधायक के इस ब्यान का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विधायक ने किसान सम्मेलन में महा गठबंधन को अपना निशाना बनाया। कहा कि अगर महा गठबंधन को अपना प्रधानमंत्री बनाना है तो वह पाकिस्तान जाकर चुनाव लड़े, वहां प्रधानमंत्री महा गठबंधन का बन सकता है। कुछ नेता सर्जिकल स्ट्राइक का भी हिसाब व सबूत मांग रहे हैं। बहुत बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेता आतंकवादी को भी जी कह कर बोलते हैं। तो मैंने ये कहा कि हिंदुस्तान के अंदर तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे, जनता ने ठान लिया है। पुलवामा कांड में शहीद हुए हमारे जवानों का बदला हमारे प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से लिया है। देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed