{"_id":"5bd754ffbdec221a020c52b6","slug":"51540838655-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पेज के लिए:राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में सृष्टि और नैना ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पेज के लिए:राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में सृष्टि और नैना ने जीता स्वर्ण
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
वुशू प्रतियोगिता में सृष्टि और नैना ने जीता स्वर्ण
मुजफ्फरनगर । सहारनपुर के डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में संपन्न हुई 15वीं जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की सृष्टि गोयल और नैना अतरिश ने स्वर्ण पदक जीता। जिले के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कुल छह पदक जीते हैं।
मुजफ्फरनगर वुशू एसोसिएशन की ओर से चौधरी चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सचिव अमीर आलम सैफी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 अक्तूबर तक हुआ। सृष्टि गोयल ने ताउलू इवेंट के चांगक्वान में स्वर्ण तथा डूवैल इवेंट में कांस्य पदक जीता। नैना अतरिश ने ननक्वान में स्वर्ण तथा डूवैल इवेंट में कांस्य पदक जीता। वुशू की दूसरी स्पर्धा शांशू (फाइट) में प्राची ने 60 किलोग्राम भार में कांस्य पदक, बालक वर्ग में अलंकार सैनी ने 65 किलो वर्ग में रजत पदक जीता। खिलाड़ियों ने कोच मनीष शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश वुशू संघ के महासचिव मनीष कक्कर ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दिलाने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भेजने का आश्वासन दिया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता एक से छह दिसंबर तक कोयंबटूर में होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, डॉ अक्षय, डा. शोरब सिंह, सरफराज अहमद, इकराम एडवोकेट ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।