{"_id":"5b75d58442c79224b86d19d6","slug":"181534449028-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मी सम्मानित
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन स्थित मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य तरीके से ध्वजारोहण किया गया। दस पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसएसपी अनंतदेव ने पुलिस लाइन स्थित मैदान में ध्वजारोहण कर किया। पुलिस मॉडर्न स्कूल व केंद्रीय विद्यालय समेत कई स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आसमान में गुब्बारे छोड़ने के साथ ही देश को स्वतंत्र कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया। दस पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिस पदक पाने वालों में एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर संजीव यादव, मीरापुर एसओ मनोज चौधरी, क्राइम ब्रांच के एसआई प्रवेश शर्मा, क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल कुलवंत सिंह के साथ ही कांस्टेबल दीपक कुमार, सर्विलांस सेल के कांस्टेबल सोनू, जीतसिंह, सुभाष चंद शर्मा और अजित सिंह को सराहनीय सेवा प्रदान करने के लिए पुलिस पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बरला चौकी पर नहीं किया गया ध्वजारोहण
छपार। हाइवे स्थित पुलिस चौकी बरला में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण नहीं किया गया। इसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी भी देखी गई। मामले में छपार कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद राठौर का कहना है कि बरला चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी थाने पर ही बुलाकर यहीं सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया गया। इसीलिए बरला चौकी पर ध्वजारोहण नहीं हुआ।