Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ankit Baliyan granted bail in the leaf-plate (dona-pattal) factory case

Muzaffarnagar News: दोना-पत्तल फैक्टरी प्रकरण में अंकित बालियान को मिली जमानत

Thu, 05 Nov 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ankit Baliyan granted bail in the leaf-plate (dona-pattal) factory case
मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र के गांव मांडी की दोना-पत्तल फैक्टरी प्रकरण में मुख्य आरोपी अंकित बालियान को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। उच्च न्यायालय ने आरोपी की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है। आरोपी अंकित बालियान ने पलवल में सरेंडर किया था।
विज्ञापन

तितावी पुलिस व एसओजी टीम ने 22 जून को गांव मांडी की दोना-पत्तल फैक्टरी की जांच कर एक दर्जन मजदूरों को बंधनमुक्त कराया था। प्रकरण में मांडी निवासी प्रदीप बालियान, रबित, अंकित बालियान व बुढ़ाना के गांव उकावली निवासी शिवा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक के चाचा विपिन बालियान को जांच के बाद आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने जांच में अंकित बालियान को दोना फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाने और नेपाल के मजदूर की गैर इरादतन हत्या के मामले में भी आरोपी बनाया था। आरोपी को हरियाणा के होडल थाना पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। स्थानीय अदालत से जमानत अर्जी निरस्त हो जाने के बाद आरोपी ने हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। आरोपी की जमानत अर्जी स्वीकृत कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
मांडी निवासी अंकित बालियान ने अपने फैक्टरी में राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, यूपी, मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले मजदूरों को बंधक बनाया था। मारपीट करते हुए भूखा रखकर उनसे काम कराया जा रहा था। राजस्थान निवासी मजदूर विक्रम किसी तरह भाग कर तितावी थाने पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने श्रम विभाग की टीम की मदद से मजदूरों को बंधन मुक्त कराया था।

---
बंधन मुक्त कराएं मजदूर
रामू, नैनीताल
सोनू चौहान, आगरा
संतोष हेमाराम, बिहार
शिवम कुमार, औरैया
नारायण मेताव, छत्तीसगढ़
राज हंस, बिहार
रंजीत, मुजफ्फरपुर
उज्ज्वल, बिहार
दिलशाद, अमरोहा
जगदीश, सीतापुर
साहिल, सोनीपत
संतोष हैनवरण, बिहार
--
दो आरोपियों पर नेपाल के अर्जुन की हत्या का आरोप
वर्ष 2025 में मांडी के जंगल से एक शव मिला था। पुलिस ने मजदूरों के बयानों व जांच के बाद उस शव को फैक्टरी के मजदूर नेपाल निवासी अर्जुन टोपी का मानते हुए दर्ज रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाई। हत्या का आरोपी अंकित बालियान व शिवा को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed