Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AQI 243: Weather taking a toll on the health of the elderly

एक्यूआई 243 : बुजुर्गों की सेहत पर भारी पड़ रहा मौसम

Thu, 05 Nov 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
AQI 243: Weather taking a toll on the health of the elderly
मुजफ्फरनगर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम ठंड का एहसास बुजुर्गों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। पहले से जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या से जूझ रहे लोगों की तकलीफ भी बढ़ने लगी है। उधर, एक्यूआई 243 तक पहुंच गया है। आंखों में जलन के साथ सांस के रोगियों के लिए परेशानियां बढ़ गई है।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड के दौरान बुजुर्गों को सुबह उठने के बाद शरीर में अकड़न, घुटनों में दर्द और हाथ-पैरों के जोड़ों में परेशानी महसूस हो रही है। वहीं, बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम और खांसी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और तापमान के बदलाव को सहन करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में बुजुर्गों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जा रही है। नियमित खानपान और हल्की शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है। बताया कि ओपीडी में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
निर्माण के कामों पर आज से रहेगी रोक
मुजफ्फरनगर। बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। बृहस्पतिवार से 20 नवंबर तक धूल उत्पन्न करने वाली विध्वंस और बाहरी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ.गीतेश चन्द्रा ने बताया कि बाहरी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा, जिनसे धूल उड़ती है। आवश्यक परियोजनाओं को इन प्रतिबंधों से छूट मिलेगी। इनमें रेलवे, मेट्रो, हवाई अड्डे, अस्पताल, जलापूर्ति, स्वच्छता, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय महत्व की अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। जबकि राजमार्ग, सड़कें, फ्लाईओवर, बिजली ट्रांसमिशन लाइनें और पाइपलाइन जैसी ढांचागत परियोजनाएं भी प्रतिबंधों के दायरे में आएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed