{"_id":"5ab00a164f1c1bb2758b65bf","slug":"181521486358-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरी ने फांसी लगाई, चिता से शव निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरी ने फांसी लगाई, चिता से शव निकाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी ने फांसी लगाई
सिखेड़ा। किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने लगे। सूचना मिलने पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने चिता से शव को निकाल लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा में कुंवर पाल की 16 वर्षीय बेटी ने किसी बात को लेकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। परिजन आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर पहुंचे गए। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के लिए चिता में शव रख दिया। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस श्मशान घाट पर पहुंची। पुलिस ने चिता को जलाने से पहले ही शव को बाहर निकाल लिया। इस दौरान परिजनों ने विरोध भी किया। इसके बावजूद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।