{"_id":"6aeb0ee22ef2a24edc0a2515","slug":"a-turban-was-placed-on-sanjeev-tomar-the-leader-chaudhary-of-the-desh-khap-in-sisauli-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-184625-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: देश खाप के चौधरी संजीव तोमर को सिसौली में बांधी पगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: देश खाप के चौधरी संजीव तोमर को सिसौली में बांधी पगड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली। नवनियुक्त देश खाप चौधरी संजीव तोमर का सिसौली पहुंचने परस्वागत किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ उनका सम्मान किया गया। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने देश खाप की नशामुक्त भारत मुहिम की सराहना की।
मंगलवार को टिकैत ने घटती जनसंख्या और बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने समाज की मजबूती के लिए एकता को जरूरी बताया। सभी खाप चौधरियों को मिलकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कार्य करना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल हो सकेगा। उन्होंने हरियाणा के युवा खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
देश खाप चौधरी संजीव तोमर ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि उनके प्रयासों से एक युवा भी नशे की गिरफ्त से बच जाता है, तो वह इसे अपनी उपलब्धि मानेंगे। तोमर ने आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए प्रत्याशियों से शराब बांटकर मतदाताओं को प्रभावित न करने की अपील की।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में यशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, विराज तोमर, वीरेंद्र लाटियान, शरणवीर सिंह, ओमपाल सिंह, गौरव टिकैत, सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान और हुस्ने आलम मौजूद रहे।