{"_id":"5c00305ebdec2241a26d984a","slug":"101543516254-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी पाठशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी पाठशाला का आयोजन
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया
बुढ़ाना। डीएवी डिग्री कॉलेज में आयोजित चुनावी पाठशाला में उपजिलाधिकारी ने कॉलेज के छात्र और छात्राओं को वोट बनवाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर चुनावी पाठशाला में मतदान के महत्व को विस्तार से बताया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा रैली निकालकर जनता को जागरूक किया गया।
कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी नितिन गौर व तहसीलदार मनोज कुमार ने कॉलेज के छात्र व छात्राओं को चुनाव, वोट बनवाने व मतदान के संबंध में पाठ पढ़ाया। चुनावी पाठशाला में उपजिलाधिकारी नितिन गौर ने कहा कि मतदान स्वच्छ सरकार के निर्माण का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने वाले सभी युवक व युवतियों को अपनी वोट बनवा लेनी चाहिए। वोट बनवाने के लिए अथवा फर्जी वोट कटवाने के लिए सभी गांवों में बीएलओ की तैनाती की गई है। तहसील मुख्यालय में भी यह सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि छात्र और छात्राओं को अपने पड़ोस व गांव में भी वोट बनवाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उपजिलाधिकारी ने वोट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी कार्यक्रम के तहत वोट बनवाने के लिए जागरूक किया गया। जागरूकता रैली में डॉ. राजीव कुमार व तहसीलदार मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। चुनावी पाठशाला में विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गर्ग, प्राचार्य प्रदीप कुमार, डा. संगीता चौधरी सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।