फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Politics News BSP Leaders Return to Party Focus on Strengthening the Organization

UP: बसपा में घर वापसी का दौर, संगठन की मजबूती पर जोर; इनकी वापसी के बाद इन नेताओं की भी नजर

Sat, 19 Apr 2025 02:22 PM IST
शाहरुख खान मोहमद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद
मोहमद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Apr 2025 02:22 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी में घर वापसी का दौर चल रहा है। वापसी के साथ संगठन की मजबूती पर जोर दिया जा रहा है। गिरीश चंद्र की पार्टी में वापसी के बाद इन नेताओं की भी नजर है।

विज्ञापन
UP Politics News BSP Leaders Return to Party Focus on Strengthening the Organization
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आकाश आनंद और नगीना के पूर्व सांसद गिरीश चंद्र की वापसी के बाद अब पश्चिमी यूपी के पूर्व बसपा नेताओं पर पार्टी की नजर है। बसपा से निकाले गए या छोड़कर गए कुछ नेता पार्टी में वापसी की राह देख रहे हैं। इसमें पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। पूर्व नेताओं की घर वापसी कर बसपा संगठन को मजबूत करना चाहती है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन निराशाजनक था। इसके बाद से पार्टी का जनाधार लगातार गिरता जा रहा है। 2012 से 2024 के बीच हुए तीन विधानसभा चुनावों में बसपा मंडल में एक भी सीट नहीं जीत सकी। 
विज्ञापन


हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा से गठबंधन के सहारे पार्टी मंडल की तीन सीटें जीतने में सफल रही थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले उतरी बसपा 2019 की सफलता को नहीं दोहरा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बसपा के गिरते जनाधार के बीच हाथी के साथी भी लगातार बिछड़ते चले गए। कभी पश्चिमी यूपी में पार्टी का चेहरा रहे 15 से अधिक पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और पदाधिकारी अब बसपा में नहीं हैं। कुछ को बसपा प्रमुख मायावती ने अनुशासनहीनता का हवाला देकर पार्टी से निकाल दिया तो कुछ ने खुद ही पार्टी से किनारा कर लिया।

UP: 'साल में 52 जुमे और होली एक बार...', इस बयान पर संभल के सीओ अनुज चौधरी को क्लीन चिट; आरोप हुए खारिज

माफी मांगने पर पिछले दिनों भतीजे आकाश आनंद की बसपा में वापसी हो गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद गिरीश चंद्र को दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया गया। यही नहीं, गिरीश चंद्र को बिजनाैर और अमरोहा के मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी भी साैंप दी गई। वहीं चार माह पहले पार्टी से निकाले गए प्रमोद निरंकारी को फिर से रामपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही बसपा ने संगठन को दोबारा से मजबूत करने के लिए नए सिरे से काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी की नजर उन नेताओं पर है, जो पूर्व में बसपा से जुड़े थे और किसी कारणवश पार्टी से निकाले गए या खुद ही पार्टी छोड़कर गए चले गए थे। ऐसे कुछ नेता पार्टी के संपर्क में भी हैं।

 

UP: आंत हुईं डेमेज... मुंह पर चोट ही चोट के निशान, रामपुर में दरिंदगी की शिकार मूकबधिर किशोरी के हुए दो ऑपरेशन

 

पार्टी से निकाले गए व छोड़ने वाले बसपाई

वीर सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद
दानिश अली, पूर्व सांसद, अमरोहा
मलूक नागर, पूर्व सांसद, बिजनौर
अकीलुर्रहमान, पूर्व मंत्री
अकबर हुसैन, पूर्व मंत्री
प्रशांत गाैतम, पूर्व मंत्री
विजय यादव, पूर्व विधायक
दीपक कुमार, पूर्व विधायक
मोहम्मद गाजी, पूर्व विधायक, बढ़ापुर
सुबोध परासर, पूर्व एमएलसी
अशोक राणा, पूर्व विधायक
जगपाल, पूर्व विधायक
 अनिल चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मुरादाबाद
फिजाउल्लाह चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

संगठन की मजबूती पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए अधिक संख्या में युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही संगठन के पूर्व नेताओं से भी संपर्क साधा जा रहा है। इस संबंध में 22 अप्रैल को मंडल कार्यालय पर बैठक बुलाई गई है। - निर्मल सागर, जिलाध्यक्ष, बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed