फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP news Intestines were damaged marks of injury on face deaf and mute teenager victims of brutality in Rampur

UP: आंत हुईं डेमेज... मुंह पर चोट ही चोट के निशान, रामपुर में दरिंदगी की शिकार मूकबधिर किशोरी के हुए दो ऑपरेशन

Sat, 19 Apr 2025 02:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Apr 2025 02:07 PM IST
सार

रामपुर में दरिंदगी की शिकार बालिका की हालत गंभीर है। उसकी आंत डेमेज हो गई है, मेरठ मेडिकल में डॉक्टरों ने दो ऑपरेशन किए हैं। मासूम बिटिया के मुंह पर भी चोट की सर्जरी की गई।

विज्ञापन
UP news Intestines were damaged marks of injury on face deaf and mute teenager victims of brutality in Rampur
सैफनी में हुई घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के सैफनी के एक गांव में दरिंदगी का शिकार हुई 11 साल की मूकबधिर बिटिया के दो ऑपरेशन किए गए हैं। शुक्रवार सुबह उसे होश आ गया है, लेकिन हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, बिटिया के गांव में तनाव का माहौल है, मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


बिटिया का मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी आंत भी डेमेज हो गई। उसके मुंह पर भी चोट पाई गई। मुंह की भी सर्जरी की गई। स्त्री रोग विभाग की हेड डॉ. रचना चौधरी की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। उसके शरीर पर भी कई चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को होश आने पर बालिका का डॉ. धीरज बालियान की निगरानी में उपचार किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि बालिका के दो ऑपरेशन किए गए हैं, मुंह पर भी चोट के कारण सर्जरी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी और दुष्कर्म पीड़िता के सैंपल की होगी डीएनए जांच
सैफनी थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी के मामले में पुलिस फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य जुटाकर मजबूत चार्जशीट तैयार कर रही है। पुलिस पीड़िता और आरोपी के सैंपल की डीएनए जांच कराएगी। दोनों के सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चार्जशीट का हिस्सा बना रही है, जिससे कोर्ट में मजबूती के साथ पैरवी की जा सके।

सीओ शाहबाद हर्षिता सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जिससे मुकदमे को मजबूती मिल सके। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट मुरादाबाद की प्रयोगशाला से आनी है। जांच रिपोर्ट मिलते ही मुकदमे में चार्जशीट लगाई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के सैंपल भी डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
 

पीड़िता के परिजनों ने घटना में कई लोगों के शामिल होने की जताई आशंका
दरिंदगी का शिकार हुई बालिका के परिजनों ने वारदात में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस से इस दिशा में भी जांच करने की मांग की है। घटना के दूसरे दिन बुधवार से ही गांव में फोर्स तैनात है। दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने बताया कि मेरठ के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया है कि उसका लंबा इलाज चलेगा। शुक्रवार दोपहर बालिका के ताऊ मेरठ से घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटी की हालत अब भी गंभीर है।

पीड़िता की सुरक्षा में लगी पुलिस, आरोपी जेल के अस्पताल में भर्ती
मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़िता की सुरक्षा में सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम तीन दिन से मुस्तैद है। इसमें एसएसआई जोखन सिंह और महिला पुलिसकर्मी भी हैं। वहीं जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी दान सिंह जिला कारागार के अस्पताल में रखा गया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसकी ड्रेसिंग की जा रही है। अगले तीन-चार दिन में स्वस्थ होने पर उसे बैरक में शिफ्ट किया जाएगा।
 

पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की तैयारी
जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि उप्र अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत पीड़िता को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव जल्द ही डीएम को भेजा जाएगा। अधिकारियों की मंजूरी के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। आरोपी के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी। सीओ शाहबाद प्रकरण की जांच कर रही हैं। कोई अन्य भी दोषी मिला तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। - विद्यासागर मिश्र, एसपी, रामपुर


यह भी पढ़ें: UP: रामपुर में मूकबधिर किशोरी के साथ दरिंदगी और क्रूरता की हदें पार... निजी अंगों से रक्तस्राव; चोट के निशान



 

ये था पूरा मामला
सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार शाम लापता हुई मूकबधिर किशोरी बुधवार सुबह खेत में बेसुध पड़ी मिली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया।



 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेत में किशोरी से कुछ दूरी पर शराब की बोतल और पुरुष की अंडरवियर भी मिली है। मेडिकल परीक्षण में पाया गया है कि आरोपी ने किशोरी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी हैं, उसे मारा-पीटा भी है। कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।

 

बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय किशोरी गांव किनारे बरसीम के खेत में पड़ी थी। वह मूकबधिर है। इसे चकमार्ग पर निकल रहे व्यक्ति ने देखा तो उसने पास जाकर उसकी पहचान की और फिर उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। यहां से मेरठ रेफर किया गया।

 

मानसिक रूप से कमजोर है किशोरी
बताया जा रहा है कि पीड़िता किशोरी अपने पांच भाई-बहन में सबसे छोटी है। उसके अन्य दो बहन और दो भाई हैं। माता-पिता मजदूरी करते हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है और वह बोल भी नहीं पाती है।
 

आरोपी ने पार कीं दरिंदगी की सारी हदें
थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अस्पताल से खबर मिली है कि किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की सारी हदें पार कर दी हैं। उसे मारा-पीटा भी है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed