{"_id":"5efb9c948ebc3e43067a6f96","slug":"three-corona-infected-died-in-moradabad-city-news-mbd354283910","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित पुजारी और दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित पुजारी और दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित दो महिला समेत तीन लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिलाओं की टीएमयू और पुजारी की जिला अस्पताल में मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मुरादाबाद जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 24 पहुंच गई है।
हनुमान मंदिर लाइनपार मझोला निवासी 60 साल की महिला को डायरिया और बुखार की शिकायत पर टीएमयू में भर्ती कराया था। कोरोना आशंकित होने पर उसका सैंपल लिया गया और सोमवार को ही केजीएमयू से पॉजिटिव रिपोर्ट आई। महिला ने सोमवार सुबह पौने पांच बजे दम तोड़ दिया। उसके बेटे ने बताया कि ढाई महीने से मां घर से बाहर नहीं गई थी। परिवार में कोई भी संक्रमित नहीं है। मां संक्रमण की चपेट में कैसे आई, इसको लेकर पूरा परिवार परेशान है।
लाजपत नगर निवासी 38 साल की कोरोना संक्रमित महिला की भी टीएमयू में मौत हो गई। मृतका के पति पीतल के बर्तन और सजावटी सामान बनाने वाला कारीगर है। पति ने बताया कि छह दिन पहले पत्नी को बुखार आया। पेट भी खराब हो गया। पेशाब रुक गई। जिला अस्पताल में दिखाया। वहां दो दिन भर्ती रही। डाक्टरों ने किडनी की परेशानी बताकर चार दिन पहले ही टीएमयू रेफर कर दिया। टीएमयू में पत्नी की सोमवार को ही कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार सुबह पौने चार बजे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
कटघर स्थित एक मंदिर के पुजारी की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। 70 वर्षीय पुजारी अस्थमा पीड़ित था। पुजारी को 27 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार के मुताबिक पुजारी के कोरोना आशंकित होने पर सोमवार को ट्रू नेट मशीन से उसका सैंपल कराया गया। सैंपल पॉजिटिव आने के बाद सोमवार रात उसकी मौत हो गई। पुजारी की मौत के बाद उसका दोबारा सैंपल केजीएमयू भेजा गया है और वहां से सैंपल रिपोर्ट नहीं आई है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि संक्रमित पुजारी और महिलाओं के शवों को प्रोटोकाल मानकों का पालन करते हुए मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया।