देवर निकला दरिंदा: कोरोना से पति की मौत, फिर उसके छोटे भाई ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब दे रहा धमकी
पीड़िता की शादी बिलारी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई थी। 28 अप्रैल 2021 को कोरोना से पति की मौत हो गई। देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विस्तार
मुरादाबाद में दुष्कर्म पीड़िता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर देवर और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित ने बताया कि उसका मायका बदायूं जनपद में है। पीड़िता की शादी बिलारी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई थी। 28 अप्रैल 2021 को कोरोना से पति की मौत हो गई। देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देवर ने शादी करने ने इनकार कर दिया था।
छह जून 2021 को पीड़िता मायके लौट गई। इसके बाद देवर व ससुरालियों ने पीड़िता के मृत पति का मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड हथिया लिया। मृतक के ईपीएफ खाते में जमा रकम निकाल ली। आठ अक्तूबर 2021 को पीड़िता ने देवर व ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी देवर आठ माह से जेल में है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी पीड़िता को धमकी दे रहे है कि उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।