फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Polling remained peaceful, 1042 BSF jawans reached Moradabad by special train

शांतिपूर्ण रहे मतदान, स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचे 1042 बीएसएफ जवान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Polling remained peaceful, 1042 BSF jawans reached Moradabad by special train
मुरादाबाद। मंडल के सभी जिलों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो, इसके लिए सुरक्षा में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों को तैनात किया जाएगा। बुधवार दोपहर सवा एक बजे बीएसएफ की चुनाव स्पेशल एक्सप्रेस जवानों को लेकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसमें बीएसएफ के कमांडेंट, असिस्टेंट कमांडेंट और कंपनी कमांडरों समेत 1042 जवान शामिल थे। तकरीबन एक घंटे के लिए पूरा रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

प्रवेश एवं निकास द्वार पर सिविल पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। जीआरपी ने बीएसएफ के जवानों को ट्रेन से उतारकर उनके गंतव्यों तक रवाना करने का जिम्मा संभाला। इसके लिए रोडवेज की पांच बसें भी मंगाई गईं। जबकि शेष जवान आर्मी के ट्रकों में सवार होकर अपने निर्धारित ठहराव के लिए रवाना हो गए। जवानों की कुल आठ कंपनियां चुनाव में मोर्चा संभालेंगी। मुरादाबाद नगर और देहात समेत मंडल के सभी पांचों जिलों में इन जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया जाएगा। जबकि दो कंपनियां बरेली, कासगंज और बदायूं के लिए टुकड़ियों में रवाना होंगी। बीएसएफ जवानों के आगमन से पहले ही शहर की पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर सभी व्यवस्थाएं कर दी थीं।
विज्ञापन

एसएसपी बब्लू कुमार, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया समेत सीओ प्रथम आलोक अग्रहरि ने तीन थानों की पुलिस के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। बुधवार को भी व्यवस्थाएं बनाने में कटघर, नागफनी, मुगलपुरा और जीआरपी थाने की पुलिस जुटी रही। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि फोर्स के ठहरने के लिए सभी जिलों में प्रबंध कर दिए गए हैं। इसके लिए कुछ कॉलेजों को अधिग्रहित किया गया है। चुनाव से पहले सभी कंपनियां अपने अपने ड्यूटी वाले जिलों का पूरा हाल और मानचित्र समझ लेंगी। इसके बाद पुलिस के साथ फ्लैग मार्च भी निकालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed