फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police searched cct camera footage

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
police searched cct camera footage
मुरादाबाद। सिविल लाइंस की पॉश कालोनी टीडीआई सिटी में गुरुवार शाम निर्यातक के घर को निशाना बनाने वाला गैंग अगवानपुर का निकला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद डकैतों के गैंग के बारे में पुलिस को अहम जानकारियां मिल चुकी हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि निर्यातक के घर डाका डलवाने के लिए निर्यातक के किसी करीबी ने ही गैंग को मुखबिरी की थी। शक की बुनियाद पर पुलिस नौकरानी समेत पांच लोगों से अलग - अलग पूछताछ कर रही है। शुक्रवार दोपहर सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक ने निर्यातक के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

ओम एंड संस इंटरप्राइजेज के मालिक उमेश गुप्ता के टीडीआई सिटी कालोनी स्थित मकान नंबर बी-62 में गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे बदमाश घुस गए थे। बदमाशों ने घटना के समय रसोई में मौजूद उमेश गुप्ता की पत्नी लता गुप्ता के सिर पर तमंचा रख दिया था। निर्यातक की बहू सोनल गुप्ता उस समय अपने बेटी सहज और बेटे सार्थक के साथ कमरे में थीं। जबकि नौकरानी समा खान लॉबी से कपड़े लेने गई थी। तभी गेट के सामने रुकी सिल्वर कलर की होंडा सिटी से उतरे पांच बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की थी। सास - बहू की हिम्मत की वजह से बदमाशों को भागना पड़ा था। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस ने टीडीआई सिटी से लेकर हरथला तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। जिससे पता चला कि बदमाश वारदात करने में नाकाम रहने के बाद रामगंगा विहार पुलिस चौकी के सामने से गुजरते हुए अकबर किले तक पहुंचे। यहां से बदमाश कांठ रोते से हुए हुए अगवानपुर पहुंचे थे। सूत्रों का दावा है कि वारदात में अगवानपुर का गिरोह शामिल था। पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए हैं। पुलिस जल्द ही इस वारदात का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

शहर की पॉश कालोन में एक भी गार्ड नहीं
मुरादाबाद। शहर की पॉश कालोनी टीडीआई सिटी बारह साल पहले बसाई गई थी। जिसमें 450 आवास हैं। कालोनी में प्रवेश करने के लिए तीन गेट हैं। जिन पर शुरुआत के दो ढाई साल तक तो गार्ड तैनात रहे। इसके बाद सभी गायब हो गए। अब कालोनी में किसी से कोई टोका टाकी नहीं की जाती। जिससे कालोनी में बाहरी लोग घुस जाते हैं। छह माह पहले भी एक कारोबारी के घर में पूर्व नौकर अपने साथी को लेकर आवास में पहुंच गया था। उसने कारोबारी की पत्नी की गर्दन पर चाकू लगा दिया था। आरोपी घर से सामान भी लूट कर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed