फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police caught auto lifter gang

पुलिस ने पकड़ा ऑन डिमांड वाहन चोरी गिरोह

Fri, 28 Oct 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 28 Oct 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
police caught auto lifter gang
आठ बाइक बरामद - फोटो : अमर उजाला
पाकबड़ा पुलिस ने बुधवार रात ऑन डिमांड वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्याें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर नया मुरादाबाद में खाली पड़े एक मकान से चोरी की आठ बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश किया। जहां इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक यादव ने बताया कि बुधवार की रात पाकबड़ा पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हाईवे के पास नया मुरादाबाद जाने वाले रास्ते पर तीन युवक एक बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने इनका पीछा किया तो बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर तीनों ने अपने नाम नाजिम पुत्र मंजूर हुसैन, सलमान पुत्र जमील और सिराज पुत्र साजिद बताया। तीनों संभल के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी हैं। पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों शातिर ऑटो लिफ्तर हैं। इसके बाद पुलिस ने इनकी निशानदेही पर नया मुरादाबाद स्थित एक मकान से चोरी की आठ बाइकें बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो इन्होंने मुरादाबाद और संभल से चोरी कर यहां छिपा रखी थीं। इन्होंने पूछताछ में बताया है कि वह ऑन डिमांड बाइक चोरी करते थे। दस से बारह हजार रुपये में एक बाइक बेचते हैं। गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed