Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan said No one can stop me from contesting any election

चुनाव से पहले आजम खां की चुनौती: सपा नेता बोले- मुझे कौन-सा माई का लाल लड़ने से रोक सकता है; देश डरा हुआ है

Tue, 24 Nov 2026 10:58 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Akash Dubey Updated Tue, 24 Nov 2026 10:58 PM IST
सार

आजम खां ने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि उन्हें कोई नहीं रोक सकता। खां ने 2027 के चुनाव से पहले कहा कि उनका चुनाव चिह्न साइकिल लड़ेगी और जीतेगी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Azam Khan said No one can stop me from contesting any election
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां ने विधानसभा चुनाव को लेकर चुनौती भरे अंदाज में कहा कि मुझे कौन सा माई का लाल चुनाव लड़ने से रोक सकता है। मेरा चुनाव साइकिल है, साइकिल लड़ेगी और साइकिल जीतेगी भी। उनके इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन




मंगलवार को आजम खां सपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने समर्थकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान मीडिया ने उनसे चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किए, जिस पर उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने अपने चुनाव लड़ने को सीधे तौर पर पूरी सपा से जोड़ते हुए कहा कि उनका चुनाव साइकिल है और साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। डर लगने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि डर तो है, अगर हुक्मरान जालिम हो तो डरना चाहिए।
विज्ञापन


इस समय पूरा देश डरा हुआ है
आजम खां ने आगे कहा कि इस समय पूरा देश डरा हुआ है। उनके इस बयान ने सियासी माहौल में एक बार फिर गर्मी पैदा कर दी है। वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता को संदेश देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता को सिर्फ साइकिल का बटन दबाना है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों को साइकिल के अलावा कोई और बटन नजर ही नहीं आता। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि समाजवादी, कारों, हेलीकॉप्टरों और हवाई जहाजों के बारे में सोचते तक नहीं हैं। उनका पूरा ध्यान साइकिल पर ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खां के बयानों में चुनाव लड़ने का भरोसा, साइकिल के प्रति प्रतिबद्धता और मौजूदा सियासी हालात पर तंज साफ नजर आया। सपा कार्यालय में समर्थकों से उनकी मुलाकात के दौरान दिए गए इन बयानों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed