फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pizza restaurant owner's foreign trip under scrutiny.

Moradabad News: पिज्जा रेस्टोरेंट के मालिक की विदेशी यात्रा जांच के दायरे में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Pizza restaurant owner's foreign trip under scrutiny.
अगवानपुर (मुरादाबाद)। शेरुआ चौराहा स्थित जिस पिज्जा रेस्टोरेंट में धमाका हुआ है वह दो देशों की यात्रा करके आया था। सिंगापुर और थाईलैंड में कई माह रहा है। अब खुफिया एजेंसी ब्रजपाल के विदेश में रहने और उसके वहां कौन कौन लोग संपर्क में थे इसकी भी पूरी डिटेल जुटा रही हैं।
विज्ञापन

अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के फतेहपुर छीतरा निवासी ब्रजपाल उर्फ बिरजू ने अमरोहा के राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक रेस्टोरेंट से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। उसने करीब एक साल तक यहां पिज्जा रेस्टोरेंट चलाया और फिर इस सेक्टर में बढ़ने का निर्णय लिया।इंटरमीडिएट के बाद ही उसने विदेश से पढ़ने का मन बना लिया। सिंगापुर में एक कॉलेज में होटल मैनेजमेंट में दाखिला भी ले लिया।2023 में पहली बार स्टूडेंट वीजा पर ब्रजपाल सिंगापुर चला गया। उसने पढ़ाई के साथ एक होटल में वेटर की नौकरी कर ली। जिससे उसका जेब खर्च निकलने लगा लेकिन पारिवारिक कारणों की वजह से महज आठ महीने करीब (240 दिन) में उसको घर लौटना पड़ गया। उसकी पढ़ाई भी छूट गई। उसने घर आकर फिर से वहीं रेस्टोरेंट शुरू किया। इस बार रेस्टोरेंट नहीं चला तो शेरुआ चौराहे पर एक दुकान किराए पर ली। उसने दुकान में रेस्टोरेंट की शुरुआत की लेकिन यहां भी कुछ खास फायदा नहीं हुआ। उसने अपना रेस्टोरेंट एक दोस्त को ठेके पर दे दिया। खुद ने फिर विदेश जाने की ठान ली। उसने चचेरे भाई रूप सिंह से विदेश चलने को बोला और कहा उसकी उत्तराखंड निवासी एक शख्स ने जान-पहचान है। वह उनको विदेश में एक होटल की नौकरी पर भेजेगा। तनख्वाह भी अच्छी मिलेगी। इस पर दोनों भाई तैयार हो गए। इस बार 2025 में भाई रूप सिंह के साथ थाईलैंड चला गया। दोनों भाइयों ने होटल में नौकरी की। रूप सिंह बताते है कि साढ़े 7 महीने उनका काम ठीक रहा लेकिन थाईलैंड में युद्ध के कारण हालत खराब थे। थाईलैंड सरकार ने वीजा की तारीख आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी। जिससे दोनों भाई 210 दिन बिताने के बाद वापस घर लौट आए। ब्रजपाल ने बाद में दुकान वापस ले ली। उसने फिर से वेब पिज्जा रेस्टोरेंट खोल लिया। शुक्रवार की सुबह दुकान में तेज धमाका हुआ। शुरुआत में सिलिंडर के फटने से धमाके की अफवाह उड़ रही थी लेकिन दुकान में दोनों सिलिंडर, ओवन समेत बैटरी ठीक-ठाक रखे होने से धमाका शक के दायरे में आ गया। इसके बाद बम दस्ता, डॉग स्क्वॉड, खुफिया विभाग समेत तमाम एजेंसी सक्रिय हो गई। शनिवार को एजेंसी के लोग ब्रजपाल से अस्पताल में मिले। उनसे कई सवालों के उत्तर तलाशने की कोशिश में लगे रहे। कोई परिणाम ठीक नहीं निकला जबकि लोग धमाके से दहशत में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed