फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PG registrations did not match the number of seats, direct admissions will be done.

Moradabad News: पीजी में सीटों के बराबर नहीं आए पंजीकरण, सीधे होगा एडमिशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:56 AM IST
सार

मुरादाबाद के केजीके और एमएच पीजी कॉलेजों में पीजी कोर्सों के लिए सीटों के मुकाबले कम पंजीकरण हुए हैं। इस कारण मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी और विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
PG registrations did not match the number of seats, direct admissions will be done.

विस्तार

मुरादाबाद। केजीके पीजी कॉलेज और एमएच पीजी कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में पीजी में सीटों के बराबर पंजीकरण नहीं आए। इसके कारण इन कॉलेजों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा। पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी कॉलेज जाकर 29 सितंबर से एडमिशन करा सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के कॉलेजों में पीजी में एडमिशन मेरिट के आधार पर न करके सीधे किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेजों में सीटों के बराबर भी पंजीकरण नहीं आए हैं। इसके कारण विद्यार्थी सीधे एडमिशन करा सकते हैं। केजीके पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र में 160 सीटें हैं लेकिन पंजीकरण न के बराबर आए हैं। वहीं संस्कृत और दर्शनशास्त्र में 80-80 सीटों पर चार-चार पंजीकरण आए हैं। एमएच पीजी कॉलेज में उर्दू में 80 सीटों पर केवल 12 पंजीकरण आए हैं। कॉलेजों के एडमिशन प्रभारियों का कहना है कि जिन विद्यार्थियों ने पंजीकरण करा लिया है। वह 29 सितंबर से आकर एडमिशन करा लें। पंजीकरण कम होने के कारण मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

00
आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि खत्म, प्रवेश की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर
-विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालयों में पंजीकरण के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर को खत्म हो गई। कॉलेजों में प्रवेश 29 सितंबर से शुरू हो जाएगा। कॉलेजों में पीजी में प्रवेश की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। आठ अक्तूबर से पीजी की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कुलसचिव के अनुसार, प्रवेश संबंधी नियमों की जानकारी व आवश्यक दिशा-निर्देश विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
केजीके पीजी कॉलेज
विषय-सीटों की संख्या-पंजीकरण विद्यार्थियों की संख्या
भूगोल -80- 40
इतिहास -80-70
अंग्रेजी -80-70
समाजशास्त्र -80-80
राजनीतिशास्त्र -80-45
मनो विज्ञान -80-10
हिंदी -80-35
अर्थशास्त्र -160-15
संस्कृत -80-4
दर्शनशास्त्र -80-4
00
विषय-सीटों की संख्या-पंजीकरण विद्यार्थियों की संख्या
एमएच पीजी कॉलेज
अंग्रेजी-80-44
हिंदी-80-22
पेंटिंग-30-14
उर्दू-80-12
00
वर्जन-
- पीजी में सीटों की अपेक्षा कम पंजीकरण आए हैं। मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। विद्यार्थी फीस जमा कर सीधे एडमिशन ले सकते हैं।- प्रो. विनोद कुमार पांडेय, एडमिशन प्रभारी, केजीके कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed