फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now sugar cane DNA collection in state

सूबे में होगा गन्ने का डीएनए संग्रह

Tue, 12 Apr 2016 03:29 AM IST
पुनीत शर्मा / अमर उजाला, मुरादाबाद
पुनीत शर्मा / अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
Now sugar cane DNA collection in state
गन्ना
प्रदेश में गन्ने की सभी प्रचलित प्रजातियों का डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा। गन्ने की प्रजातियों को लेकर लगातार हो रहे विवादों के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है। चीनी मिलें अक्सर अगैती किस्मों को सामान्य बताकर गन्ने की कीमत कम कर देती हैं।
विज्ञापन


किसानों के साथ तब बड़ा धोखा होता है, जब मिलें सामान्य प्रजाति के गन्ने को खरीदने से ही इंकार कर देती हैं। नई व्यवस्था से गन्ने की प्रामाणिक पहचान होने के बाद विवादों के निस्तारण आसान होगा और चीनी मिलें किसानों को छल नहीं पाएंगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में गन्ने की 50 प्रजातियों की बुआई होती है। इनमें 23 अगैती जबकि 27 सामान्य प्रजातियां हैं। गन्ना शोध संस्थान नई किस्मों को भी लांच करता है। शुगर लॉबी भी नई किस्में किसानों को देती है। गन्ने की प्रजातियों को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार विवाद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलें अगैती किस्मों को सामान्य बताकर गन्ने के रेट कम लगाती हैं। सामान्य प्रजाति को ‘रिजेक्ट’ करके खरीदने से ही इंकार कर दिया जाता है। मौजूदा पेराई सत्र में भी प्रजातियों को लेकर कई इलाकों में बवाल हुआ।


गन्ना विभाग ने इस विवाद का हल खोज लिया है। अब सभी गन्ना किस्मों का डीएन रिकॉर्ड रखा जाएगा। गन्ना शोध परिषदों में हर किस्म की वैज्ञानिक पहचान मौजूद होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed