{"_id":"58bdca484f1c1bd71adc438a","slug":"murkhadhiraj-sammelan-in-muradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के गधे पर बैठेंगे मुरादाबाद के ‘मूर्खाधिराज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के गधे पर बैठेंगे मुरादाबाद के ‘मूर्खाधिराज’
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 07 Mar 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
wild ass
- फोटो : wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होलिका दहन के दिन शहर में सात साल बाद महा मूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस साल का सम्मेलन बड़े ही अनोखे तरीके से मनाया जाएगा। मूर्ख मंडली ने तय किया है कि सम्मेलन में मूर्खाधिराज, मूर्ख शिरोमणि समेत मूर्खों की विभिन्न उपाधि पाने वाले मूर्ख गुजरात के गधों पर बैठाए जाएंगे।
मूर्ख मंडली में गुजरात के गधों पर बैठने का इतना क्रेज है कि मंडली ने इस संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और गुजराती गधों के प्रचारक महानायक अमिताभ बच्चन को पत्र लिखकर गधों की मांग की है। पत्र में मंडली ने कहा है कि मुरादाबाद के लिए गधे गुजरात सरकार अपने खर्चे पर भेजे और अपने ही खर्चे पर वापस ले जाएं।
मंडली ने गुजरात से पांच गधों की मांग की है। मूर्ख मंडली के चेयरमैन मूर्ख काव्य सौरभ रस्तौगी ने बताया कि गुजरात के गधों की तारीफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। महानायक अमिताभ बच्चन भी वहां के गधों का प्रचार कर चुके हैं। इसलिए हम वहां के गधों से बहुत प्रभावित हैं। उन पर बैठकर हमारी मूर्खता में इजाफा होगा।