{"_id":"601f10bfa3656a2e6446dc86","slug":"moradabad-news-ulema-s-meeting-with-dm-sp-remains-inconclusive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबादः बेनतीजा रही डीएम-एसपी के साथ उलेमा की साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबादः बेनतीजा रही डीएम-एसपी के साथ उलेमा की साथ बैठक
Sun, 07 Feb 2021 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Feb 2021 03:27 AM IST
सार
- बैठक के बाद फरहत जमाली ने एसपी से जान को खतरा बताया
- सीएए-एनआरसी के विरोध में हुए बवाल मामले में नोटिस जारी होने का मामला
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएए-एनआरसी के विरोध में 21 दिसंबर 2019 को हुए बवाल में आरोपियों की गिरफ्तारी के बीच कुछ उलमाओं को बयान के लिए नोटिस जारी करने के मुद्दे पर प्रशासन से वार्ता को पहुंचे उलमाओं और अफसरों की बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन
बैठक के बाद आस्ताना ए आलिया जमालिया के सज्जादानशीन शाह फरहत अहमद जमाली ने एसपी से अपनी जान को खतरे की आशंका जताते हुए कहा कि एसपी उनका एनकाउंटर करा सकते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम-एसपी के साथ बैठक के बाद उलमाओं ने कहा कि वे लोग आपस में बैठक कर अगली रणनीति तय करेंगे। बैठक पर टिप्पणी करते हुए शहर इमाम मुफ्ती महबूब ने कहा कि डीएम एक माह में मामले को निस्तारित करने की बात कह रहे थे, एसपी गुस्साए तेवर दिखा रहे थे।
विज्ञापन
फरहत जमाली ने भी कहा कि बैठक में डीएम का रवैया तो नरम था, लेकिन एसपी गलत ढंग से पेश आए। साथ ही उन्होंने एसपी से खुद को खतरा बताते हुए खुद के एनकाउंटर की आशंका भी जता दी।
उधर एसपी शगुन गौतम का कहना है कि फरहत जमाली पुलिस पर दबाव बनाना चाह रहे हैं। वो बैठक में आदेश देने के लहजे में सीएए-एनआरसी के विरोध में हुए बवाल की विवेचना आज ही बंद करने की बात कह रहे थे। पुलिस द्वारा बयान के लिए दिए गए नोटिसों पर भी सवाल उठा रहे थे, जबकि नोटिस कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
एसपी ने कहा कि एनआरसी-सीएए बवाल प्रकरण में गिरफ्तार हुए कई लोगों ने पुलिस को बयान दिया है कि वो जमाली के कहने पर वहां गए थे। पुलिस जब उनका बयान लेना चाहती हैं तो वो मना कर रहे हैं। जांच में तो हर किसी को सहयोग करना पड़ेगा। अब जमाली बिना आधार वाले आरोप लगा रहे हैं।