फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Brother-in-law keeps evil eye, father-in-law molests, husband gives triple talaq on complaint

Moradabad: देवर रखता है बुरी नजर, ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत पर पति ने दिया तीन तलाक

Mon, 29 Apr 2024 08:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 08:53 PM IST
सार

पाकबड़ा इलाके की रहने वाली विवाहिता ने ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि दोनों उस पर बुरी नजर रखते हैं। इसकी शिकायत पति से करने पर उसने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
Moradabad: Brother-in-law keeps evil eye, father-in-law molests, husband gives triple talaq on complaint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र की महिला ने देवर और ससुर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने देवर और ससुर की शिकायत पति से की तो उसने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


महिला ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 16 मई 2023 को उसकी शादी छजलैट क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही देवर उस पर बुरी नजर रखता है। जब भी वह कमरे में अकेली रहती तो देवर आकर छेड़खानी करता था।
विज्ञापन


विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। ससुर अपनी पत्नी को नौ साल पहले छोड़ चुका है। आरोप है कि 27 मार्च 2024 को रात करीब 12 बजे ससुर ने कमरे में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। चीख पुकार करने पर पति और ससुराल के अन्य लोग आए और सभी ने शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया, जिसके बाद से पीड़िता मायके में रहती है। इस मामले में पुलिस ने पति, देवर, ससुर, चचिया सास और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed