Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 100 elderly people living alone targeted by cyber fraudsters

मुरादाबाद: अकेले रह रहे 100 बुजुर्ग साइबर ठगों के निशाने पर, वीडियो कॉल पर वर्दी दिखा करते हैं डिजिटल अरेस्ट

Fri, 20 Nov 2026 12:58 PM IST
Vimal Sharma जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 20 Nov 2026 12:58 PM IST
सार

मुरादाबाद में परिवार से दूर अकेले रह रहे 100 से अधिक बुजुर्ग साइबर ठगों के निशाने पर हैं। ठग खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देते हैं और आपराधिक मामलों में फंसाने का डर दिखाकर ठगी कर रहे हैं।  पुलिस ने ऐसे बुजुर्गों को चिह्नित कर जागरूकता अभियान शुरू किया है।  

विज्ञापन
Moradabad: 100 elderly people living alone targeted by cyber fraudsters
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

परिवार से दूर अकेले रह रहे 100 से अधिक बुजुर्ग साइबर ठगों के निशाने पर हैं। डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठग बुजुर्ग दंपती और सेवा निवृत्त डिप्टी एसपी की पत्नी तक से ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने ऐसे परिवारों को सतर्क कर बुजुर्गों को जागरूक करना शुरू किया है।

विज्ञापन


पुलिस पहले अंजान लोगों के लिए दरवाजा नहीं खोलने की सलाह देती थी लेकिन अब अंजान फोन कॉल नहीं उठाने के लिए सतर्क कर रही है। मुरादाबाद में 100 से अधिक ऐसे बुजुर्ग चिह्नित किए गए हैं जो घरों में अकेले रहते हैं। इनमें करीब 60 बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इनके परिवार के सदस्य नौकरी, कारोबार या अन्य कारणों से दूसरे शहरों, प्रदेशों और विदेश में रहते हैं। बुजुर्गों की दिनचर्या, पारिवारिक स्थिति और अकेलेपन की जानकारी जुटाकर साइबर अपराधी उन्हें निशाना बनाने की कोशिश करते हैं। पहले पुलिस बुजुर्गों को इस लिए जागरूक करती थी कि अंजान लोगों के लिए दरवाजा न खुलें लेकिन अब चोर बदमाशों से ज्यादा साइबर अपराधी बुजुर्गाें के दुश्मन बन गए हैं। वह फोन के जरिए सीधे बुजुर्गों को डराते हैं। 

फोन पर खुद को सीबीआई, पुलिस, नारकोटिक्स विभाग या अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हैं। इसके बाद किसी आपराधिक गतिविधि में नाम आने, आधार कार्ड या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल गलत काम में होने और परिवार के किसी सदस्य के गिरफ्तार होने की बात कहकर दबाव बनाते हैं।

विज्ञापन

वीडियो कॉल पर वर्दी दिखाकर करते हैं डिजिटल अरेस्ट
साइबर अपराधी वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी, सरकारी कार्यालय और फर्जी दस्तावेज दिखाकर बुजुर्गों का भरोसा जीतते हैं। उन्हें बताया जाता है कि वह जांच के दायरे में हैं और किसी से बात करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। कई बार घर से बाहर नहीं निकलने और लगातार वीडियो कॉल पर बने रहने की हिदायत दी जाती है। इसी दौरान बैंक खाते की जानकारी, जमा पूंजी और ऑनलाइन लेनदेन के लिए दबाव बनाया जाता है।

विज्ञापन

पुलिस ने परिवारों को भी किया सतर्क 
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि साइबर और सिविल थानों की पुलिस ऐसे परिवारों से संपर्क कर रही है, जिनके बुजुर्ग सदस्य घर में अकेले रहते हैं। परिवार के लोगों को समझाया जा रहा है कि वह बुजुर्गों से नियमित फोन पर बात करें। उन्हें बताएं कि कोई भी पुलिस अधिकारी या जांच एजेंसी फोन अथवा वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं कर सकती। किसी अनजान व्यक्ति की धमकी से डरने या उसे बैंक, आधार, पैन और निजी जानकारी देने की जरूरत नहीं है।

बाहर रहने वाले लोग बुजुर्गों से करें नियमित बात
 साइबर एक्सपर्ट प्रशांत सिंह का कहना है कि बुजुर्गों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। परिवार के सदस्यों को भी उनकी डिजिटल सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी होगी। रोज कुछ मिनट की बातचीत, संदिग्ध फोन की जानकारी साझा करने की आदत और समय-समय पर साइबर सुरक्षा की जानकारी देना ठगों के मंसूबों पर पानी फेर सकता है।  

बुजुर्ग और परिवार इन बातों का रखें ध्यान

  • फोन या वीडियो कॉल पर कोई आपको गिरफ्तार नहीं कर सकता। डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है।
  • कोई खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य एजेंसी का अधिकारी बताए तो उसकी बातों में न आएं।
  • किसी को भी ओटीपी डेबिट कार्ड का पिन, यूपीआई पिन और बैंक संबंधी जानकारी नहीं बताएं।
  • दूसरे शहर या देश में रहने वाले परिजन रोज बुजुर्गों से बात करें। संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत जानकारी लें।
  • घर के पास रहने वाले किसी रिश्तेदार, पड़ोसी और स्थानीय पुलिस का नंबर बुजुर्गों के पास उपलब्ध होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed