Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australian batter Matthew Hayden reaction on Sandpapergate controversy and Pat Cummins

सैंडपेपरगेट विवाद में कूदे मैथ्यू हेडन: कप्तान पैट कमिंस के किस फैसले पर उठाए सवाल? निष्पक्ष जांच की मांग

Fri, 20 Nov 2026 05:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Nov 2026 05:11 PM IST
सार

मैथ्यू हेडन ने सैंडपेपरगेट विवाद पर पैट कमिंस के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि भारत दौरे पर यह मुद्दा ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। कमिंस ने 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद पर 70 मिनट तक अपनी बात रखने के बाद आगे सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया था। हेडन का मानना है कि इस मुद्दे को भारत में बार-बार उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
Former Australian batter Matthew Hayden reaction on Sandpapergate controversy and Pat Cummins
मैथ्यू हेडन - फोटो : IANS

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने सैंडपेपरगेट विवाद को लेकर पैट कमिंस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पैट कमिंस का इस विवाद पर आगे सवालों का जवाब नहीं देने का फैसला भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। हेडन के मुताबिक, आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान यह मुद्दा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को असहज करने का बड़ा जरिया बनेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

कमिंस ने बॉल टेंपरिंग विवाद पर क्या कहा था? 
पैट कमिंस ने हाल ही में करीब 70 मिनट तक चली प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुए बॉल टेंपरिंग विवाद को लेकर अपनी बात रखी थी। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया था कि इसके बाद वह सैंडपेपरगेट से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे। कमिंस के इस रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए मैथ्यू हेडन ने जियोस्टार से कहा, पैट कमिंस ने सामने आकर मूल रूप से उस्मान ख्वाजा को निशाने पर लिया है। उन्होंने अपनी दोस्ती और उस दोस्ती के साथ किस तरह का व्यवहार किया गया, इसे लेकर बेहद निजी मुद्दे उठाए हैं।

हेडन ने आगे कहा, कमिंस पहले ही रिकॉर्ड पर कह चुके हैं कि दोस्तों, मैं डेढ़ घंटे तक सवालों के जवाब दूंगा, लेकिन इसके बाद इस मुद्दे पर किसी सवाल का जवाब नहीं दूंगा। इसका मतलब है कि जब वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत आएंगे, तो भारतीय मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब सैंडपेपरगेट पर नहीं देंगे। यह सोचना भी मुश्किल है कि ऐसा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेडन का मानना है कि इस विवाद ने ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम को प्रभावित किया है और विरोधी टीम के पास इस मुद्दे के जरिए कंगारू खिलाड़ियों को असहज करने का मौका होगा। उन्होंने कहा, यह ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम के दरवाजे पर एक बड़ा चुभने वाला मुद्दा है। अगर आप वास्तव में ऑस्ट्रेलिया को असहज करना चाहते हैं, तो आपको इस मुद्दे को लगातार उठाते रहना होगा, क्योंकि तुरंत प्रतिक्रिया आएगी और जवाब होगा कि मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे रहा हूं।
विज्ञापन

हेडन ने निष्पक्ष जांच की मांग की 
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी वकालत की। उनका कहना है कि विवाद में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। हेडन ने कहा, चाहे यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ हो या किसी स्वतंत्र जांच प्रक्रिया के जरिए, हमें कुछ खास सवाल पूछने होंगे। यह पता लगाना होगा कि क्या आगे की जांच के लिए पर्याप्त आधार हैं। इसके बाद सभी संबंधित लोगों के लिए स्पष्ट दायरे और निष्पक्ष प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस प्रक्रिया की जिम्मेदारी किसी को लेनी होगी। जब तक ईमानदारी और भरोसे को लेकर सवाल बने रहेंगे, तब तक सुलह संभव नहीं होगी। यह कल्पना से परे है कि क्रिकेट खुद को ऐसी स्थिति में नहीं ला सकता, जहां वह कम से कम इस मामले की गंभीरता को और बेहतर तरीके से समझ सके।

विवाद पर बोले हेडन- खुलकर बातचीत करना जरूरी
हेडन ने यह भी कहा कि विवाद का जल्द समाधान निकालने के लिए खुलकर बातचीत जरूरी है। उन्होंने मौजूदा खिलाड़ियों के साथ-साथ उन पूर्व खिलाड़ियों को भी आधिकारिक तौर पर अपनी बात रखने का मौका देने की मांग की, जो 2018 की उस सीरीज का हिस्सा थे। उन्होंने कहा, एक ऐसी प्रक्रिया तैयार करनी होगी, जिसमें न सिर्फ मौजूदा खिलाड़ियों को, बल्कि उस सीरीज में शामिल रहे और अब संन्यास ले चुके खिलाड़ियों डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा को भी आधिकारिक तौर पर अपनी बात रखने का मौका मिले। इसके अलावा उन तीन अन्य खिलाड़ियों को भी अपनी बात कहने का अवसर मिलना चाहिए, जिन्होंने इस मामले में समर्थन जताया है। जब तक यह मामला खुला रहेगा, तब तक अविश्वास की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed