फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कैसा लॉकडाउन! ...दारू वालों की राह आसान, दवा वालों के काटे चालान

Sun, 26 Jul 2020 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
mini lockdown
वीकेंड संकट... - फोटो : Pixabay

लॉकडाउन में शनिवार को सड़कों पर निकले लोगों को अजीब हालात से रूबरू होना पड़ा। हुआ यह कि शराब खरीदने वाले बेधड़क होकर सड़कों पर दौड़ते नजर आए जबकि अस्पताल, मेडिकल स्टोर और जरूरी कार्य से बाहर जाने वाले लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। पुलिस ने सड़कों पर निकले ऐसे लोगों के चालान भी काट दिए।

mini lockdown
देनी पड़ी सफाई... - फोटो : जी पाल


कोरोना संक्रमण के मद्देनजर हर सप्ताह 55 घंटे का लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए जनपद में 63 जगह वाहन चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक पुलिस ने 1525 वाहनों को चेक किया जिनमें से 229 वाहनों का चालान किया गया।

mini lockdown
कोई रोक-टोक नहीं... - फोटो : जी पाल

पुलिस ने एक लाख बारह हजार 300 रुपये समन शुल्क के रूप में वसूले हैं। इस दौरान शराब खरीदने वाले बेधड़क होकर सड़कों पर अपने वाहनों को दौड़ाते नजर आए। लोग शराब खरीदकर शान से निकले जबकि अस्पताल, मेडिकल स्टोर और किसी जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों के वाहनों के चालान तक काट दिए गए। शेरुआ चौराहे पर तो अस्पताल के पर्चे दिखाने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने लोगों को नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा...

mini lockdown
इनका काम हो गया... - फोटो : विवेक निगम

मैं शराब खरीदने आया हूं। मुझे रास्ते में पुलिसकर्मियों ने नहीं रोका। मैंने शराब खरीदने के लिए जाने की बात कही तो जाने दिया। -संजय, निवासी जिगर कालोनी

बंगला गांव चौराहा स्थित शराब की दुकान से मैंने शराब खरीदी थी। चौराहे के पास पुलिस कर्मी मिले थे। उन्होंने मुझे रोका था, लेकिन मैंने शराब लेकर जा रहा हूं कहा तो जाने दिया। -ज्ञानी

मैं कॉसमॉस अस्पताल से हार्ट की दवा लेकर लौट रहा था। पीएसी तिराहे पर पुलिसकर्मियों ने मेरी बाइक रुकवा ली। मैंने दवा का पर्चा भी दिखाया। इसके बाद भी मेरी बाइक का चालान कर दिया। -प्रदीप कुमार

भूड़े के चौराहे स्थित अस्पताल से दवा लेने गया था। वहां से लौटते समय डबल फाटक चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने मुझे रोक लिया और मेरी बाइक का चालान काट दिया। -असलम

मेरे पिता हरथला स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। मैं धामपुर से अस्पताल जा रहा था। कांठ में मुझे पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। मैंने दवाइयाें के पर्चे दिखाए। इसके बावजूद भी मुझे अस्पताल नहीं जाने दिया। मेरी कार का चालान कर मुझे वापस भेज दिया। - कासिफ निवासी धामपुर

विज्ञापन
mini lockdown
लेकिन जरूरी है मास्क... - फोटो : Pixabay

लॉकडाउन लागू है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कोई बेहद जरूरी कार्य से जा रहा है तो पूछताछ के बाद उसे अनुमति दे दी जाती है। शराब खरीदने के लिए नजदीकी दुकान पर ही जा सकते हैं। उनके लिए भी मास्क जरूरी है। -अमित आनंद, पुलिस अधीक्षक नगर

शासन के आदेश पर जनपद में अंग्रेजी, देशी और बीयर की सभी दुकानें खोली गई थीं। सेल्समैन को निर्देशित किया गया था कि शराब बिक्री के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए और बिना मास्क के किसी को शराब न दी जाए। -कुलदीप मिश्रा, जिला अबकारी अधिकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed