{"_id":"5f155dab67b85a43a51c33de","slug":"used-ppe-kit-and-gloves-found-thrown-outdoors-in-amroha-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में बड़ी लापरवाही, कूड़े के ढेर पर पड़ी मिली प्रयोग की गई पीपीई किट, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में बड़ी लापरवाही, कूड़े के ढेर पर पड़ी मिली प्रयोग की गई पीपीई किट, हड़कंप
Mon, 20 Jul 2020 03:46 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 20 Jul 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
ppe kits
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के दौर में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। रविवार सुबह कलाली चुंगी के पास किसी ने कोरोना के सैंपल लेने में इस्तेमाल में की गई स्टिक और पीईपी किट खुले में फेंक दी। सफाई करने गए पालिका के सफाईकर्मियों ने वहां पीपीई किट व दस्ताने आदि देखे तो इसकी सूचना अधिशासी अधिकारी को दी। पीपीई किट व दस्ताने आदि मिलने की जानकारी होने पर आस पड़ोस में रहने वाले लोगों में दहशत के साथ रोष फैल गया।
ppe kits
- फोटो : अमर उजाला
अधिशासी अधिकारी ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है। एक नामी गिरामी निजी पैथोलोजी लैब पर पीपीई किट फेंकने का शक जा रहा है। मौके पर इस निजी पैथोलोजी लैब की रिपोर्ट भी पड़ी हुई थी। एसडीएम ने भी जांच कर कार्रवाई की बात कही है। रविवार की सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए कलाली चुंगी पहुंचे। वहां कूड़े के ढेर पर खुले में दो पीपीई किट, एक जोड़ी दस्ताने व कोरोना जांच के लिए नमूना लेने वाली दो स्टिक पड़ी हुईं थीं। पीपीई किट व अन्य सामान पड़ा देखकर सफाई कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना फोन पर अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल को दी। सूचना मिलने पर पालिका के सफाई लिपिक व सफाई नायक भी मौके पर पहुंच गए।
ppe kits
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने घटना से अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया। खुले में प्रयोग की गई पीपीई किट आदि के पड़ा होने की जानकारी मिलने पर आस पड़ोस में रहने वाले लोग भी आ गए। सभी के चेहरों पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था। उनको कोरोना संक्रमण की आशंका सता रही थी। सफाईकर्मियों ने बेहद सावधानी से पीपीई किट, ग्लव्स व जांच किट को वहां से हटा दिया। कूड़े के ढेर से कुछ ही दूरी पर एक नामी गिरामी निजी पैथोलॉजी लैब स्थित है। मौके से इस निजी पैथोलॉजी लैब की एक रिपोर्ट भी पड़ी हुई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पीपीई किट आदि इसी लैब के कर्मचारियों द्वारा फेंकी गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ppe kits
- फोटो : अमर उजाला
बिजेंद्र पाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका धनौरा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पीपीई किट आदि को खुले में फेंकना कानूनी अपराध है। पीपीई किट किसने फेंकी इसकी जांच कराई जा रही है। आरोपी लैब को पांच हजार रुपये के अर्थदंड का नोटिस दिया जा रहा है। उसके खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा।-
विज्ञापन
ppe kits
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. अमोल सिंह, चिकित्साधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रयोग की जाने वाली पीपीई किट को खुले में नहीं फेंका जा सकता है। इसका निस्तारण बायो मेडिकल वेस्ट के जरिए किया जाता है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। यह तरीका गलत है।