Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal PM Balendra Shah India Visit: India May Announce $2 Billion Economic Package

बालेंद्र शाह की भारत यात्रा: नेपाल को मिल सकता है दो अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज; 10 सूत्रीय विजन पर भी चर्चा

Sat, 21 Nov 2026 04:39 AM IST
Ashutosh Bhatia आशुतोष भाटिया
Updated Sat, 21 Nov 2026 04:39 AM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की पहली भारत यात्रा में आर्थिक सहयोग से लेकर कनेक्टिविटी तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। करीब दो अरब डॉलर के पैकेज और 10 सूत्रीय विजन दस्तावेज पर सबकी नजरें हैं। क्या यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों में नया अध्याय जोड़ेगा?

विज्ञापन
Nepal PM Balendra Shah India Visit: India May Announce $2 Billion Economic Package
बालेन शाह, प्रधानमंत्री, नेपाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22 से 23 नवंबर तक भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उनके साथ वित्त मंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यान्जनकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस साल मार्च में पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। राजनयिक हलकों में इस दौरे के दौरान लगभग 2 अरब डॉलर के बड़े आर्थिक पैकेज और 10 सूत्रीय संयुक्त विजन दस्तावेज जारी किए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन


बड़े आर्थिक पैकेज पर नजर
सूत्रों के मुताबिक यात्रा के दौरान भारत नेपाल के लिए करीब 2 अरब डॉलर तक का बड़ा आर्थिक पैकेज घोषित कर सकता है। गौरतलब है कि नेपाल इस साल आई विनाशकारी ग्लेशियर बाढ़ के बाद आपदा राहत और पुनर्निर्माण कार्यों पर काफी खर्च कर रहा है। इसके अलावा विकास परियोजनाओं की समीक्षा, नई परियोजनाओं की घोषणा और ऊर्जा व कनेक्टिविटी से जुड़ी पहलें गति पकड़ सकती हैं।
विज्ञापन


10 सूत्रीय विजन दस्तावेज
नेपाली मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यात्रा में समृद्ध नेपाल-समुन्नत भारत की अवधारणा पर आधारित 10 सूत्रीय संयुक्त विजन दस्तावेज जारी किया जा सकता है। इसका उद्देश्य पारंपरिक कूटनीतिक प्रतिबद्धताएं आगे बढ़ाते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में समयबद्ध लक्ष्य तय करना है। दस्तावेज में आर्थिक साझेदारी, कनेक्टिविटी, निवेश, जल संसाधन व ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी, सुशासन, जनसंपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और व्यापार जैसे क्षेत्र शामिल बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed