फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jam in deepawali market

ई रिक्शा-बाइक ने लगाया जाम, आज न ले जाएं

Sat, 29 Oct 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 29 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
jam in deepawali market
धनतेरस त्योहार पर रुट डायवर्जन के चलते टाउन हाल के पास लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर बाजार में खरीददारी करने वालों को परेशान न हो इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया था। शुक्रवार के लिए बाजार में आटो रिक्शा और चार पहिया वाहनों पर रोक लगाई गई थी। लेकिन शुक्रवार को पुलिस का पूरा प्लान ध्वस्त नजर आया, बाजार में पहुंचे चार पहिया और ई रिक्शा के चलते जाम लग गया।
विज्ञापन


जाम में फंसे लोग खरीददारी तक नहीं कर पाए। धनतेरस पर ये हाल रहा तो दिवाली पर कैसी व्यवस्था रहेगी। धनतेरस पर खरीददारी को शगुन माना जाता है। जिसके चलते बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ती है। शुक्रवार को गुरहट्टी, बुधबाजार में इंपीरियल तिराहा, टाउन हाल तिरहा, चौमुखा पुल, अमरोहा गेट, ताड़ी खाना पर पुलिस ने बैरियर लगाए थे।
विज्ञापन


लेकिन दोपहर में इंपीरियल तिराहे पर बैरियर से होकर कार, ई रिक्शा आसानी से अंदर जा रहे थे। जिसके चलते दोहपर तीन बजे से बुध बाजार चौराहे से लेकर कोतवाली तिराहे तक जाम लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुध बाजार से आर्य समाज मंदिर तक, जीएमडी रोड, कटरा नाज, टाउन हाल के दोनों ओर की रास्ता और बाजार गंज में भयंकर जाम लग गया। बाद में पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाना शुरू किया।


 पीछे से आने वाले चार पहिया और ई रिक्शा के अंदर जाने पर रोक लगाई तक जाकर साढे़ पांच बजे तक जाम खुल पाया। लेकिन इसके बाद जो भीड़ आई वह भी जाम में फंसने से बचने के लिए पीछे लौटने लगी। जिसके चलते शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक बाजार में भीड़ बहुत कम हो गई। अब देखना है कि शनिवार को बाजार में पुलिस क्या इंतजाम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed