{"_id":"6b04aacf09420feae50efa59","slug":"two-friends-on-a-motorcycle-returning-from-a-wedding-ceremony-died-in-an-accident-a-third-was-injured-bilari-news-c-15-mbd1028-1043942-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, देर रात हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, देर रात हुआ हादसा
Tue, 24 Nov 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:36 AM IST
सार
शादी समारोह से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुलेमान और सानिब की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
भगतपुर में हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
भगतपुर थाना क्षेत्र के दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर मंझरा बेरखेड़ा गांव के पास रविवार की देर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दोस्तों सुलेमान (20) और सानिब (19) की मौत हो गई।इस हादसे में इनका तीसरा साथी कादिर (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस हादसा करने वाले वाहन की तलाश में जुटी है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भगतपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर सीकमपुर निवासी सुलेमान, सानिब और कादिर मूंढापांडे थानाक्षेत्र के नरखेड़ा गांव में अपने एक अन्य दोस्त के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
रविवार की देर रात करीब 12 बजे तीनों दोस्त एक बाइक से ही अपने घर लौट रहे थे। इनकी बाइक रविवार की देर रात करीब 12 बजे भगतपुर थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर मंझरा बेरखेड़ा गांव के पास पुलिया से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में सुलेमान और सानिब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कादिर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान की। वहीं घायल को अस्पताल पहुंचाया।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि इस मार्ग किनारे स्थित भवनों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये हादसा करने वाले वाहनों की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
