फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Herbal park to be illuminated; LED lights to be installed.

Moradabad News: 1.73 करोड़ से जगमग होगा हर्बल पार्क, लगेंगी एलईडी लाइटें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Herbal park to be illuminated; LED lights to be installed.
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद के सेक्टर-9 स्थित ईको हर्बल पार्क को सजावटी रोशनी से जगमग करने की तैयारी है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) पार्क में सजावटी बिजली के खंभे और एलईडी लाइटें लगाने के लिए करीब 1.73 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसका का टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके लिए छह अक्तूबर तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

हर्बल पार्क की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ परिसर का सुंदरीकरण करने की योजना बनाई गई है। इस काम में सजावटी खंभे लगाने और उन पर एलईडी लाइटें स्थापित किया जाएगा। इससे पार्क के निर्धारित हिस्सों में रोशनी की व्यवस्था विकसित की जाएगी। नई लाइटें लगने से शाम के समय पार्क का स्वरूप बेहतर होने और यहां आने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। एमडीए की इस पहल से नए मुरादाबाद में विकसित हो रहे सार्वजनिक स्थलों की सुविधाओं को विस्तार देने की योजना है। अभी कंपनियों से निविदाएं मांगी गई हैं। एमडीए वीसी अनिभव सिंह ने बताया कि टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed