फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six month innocent girl child found in public bustbin 

कूड़े के ढेर में मिली छह माह की मासूम

Sat, 10 Feb 2018 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद। Updated Sat, 10 Feb 2018 03:06 AM IST
विज्ञापन
six month innocent girl child found in public bustbin 
कूड़े में मिली ये मासूम - फोटो : अमर उजाला
छह माह की एक मासूम बच्ची कुंदरकी में अलीगढ़ हाईवे किनारे कूडे़ के ढेर पर पड़ी मिली। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बच्ची को देखा तो पुलिस और चाइल्ड लाइन को सूचना दी है। बच्ची भूखी लग रही थी, उसे देखभाल के लिए रामपुर शिशुगृह भेजा है। बच्ची के परिजनों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा में उस समय खलबली मच गई जब ग्रामीणों की नजर हाईवे के किनारे कूडे़ के ढेर पर पड़ी मासूम बच्ची पर पड़ी। एक महिला ने छह माह की मासूम बच्ची को उठाकर गले से लगा लिया। सूचना पर डायल 100 की पीआरवी भी पहुंच गई और बच्ची को थाने ले आई। बच्ची भूखी थी, उसे गांव की महिला ने दूध पिलाया। थाने में बच्ची को ग्रामीणों ने दुलार किया और उसे फेंकने वाले को खूब कोसा। 
विज्ञापन


भीकनपुर कुलबाड़ा के कई दंपती बच्ची को सुपुर्दगी में लेने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। कुंदरकी पुलिस ने बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने बच्ची को स्वस्थ लेकिन भूखी बताया। सूचना पर महिला हेल्प लाइन की टीम भी पहुंच गई। बच्ची को दूध पिलाया गया। देर शाम बच्ची को बाल कल्याण समिति ले जाया गया, जहां से उसे रामपुर के शिशुगृह में देखभाल के लिए भेज दिया गया है। बच्ची कूड़े के ढेर पर कैसे पहुंची इसका पता नहीं लग रहा है। अंदेशा है कि कोई अपना ही तो उसे नहीं फेंक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed