{"_id":"57e04d334f1c1b223aa839d8","slug":"loot-from-teacher-s-home-son-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम नगर में शिक्षक के घर लूट, बेटा अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांशीराम नगर में शिक्षक के घर लूट, बेटा अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 20 Sep 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थानाक्षेेत्र के कांशीराम नगर में सोमवार रात बदमाशों ने शिक्षक के घर धावा बोल दिया। घटना के समय घर में शिक्षक का बेटा मौजूद था। जबकि शिक्षक और उनकी पत्नी व दूसरा बेटा और बेटी रिश्तेदार के घर गए थे। बदमाश शिक्षक के घर से तीन लाख की नकदी और एक लाख रुपये के जेवर ले गए।
जबकि वारदात के बाद से शिक्षक का बेटा भी गायब है। आशंका जताई जा रही है बदमाश बेटे को भी साथ ले गए हैं। परिजन घर लौटे तो घटना की जानकारी हो पाई है। इस घटना से कालोनी में सनसनी फैल गई है।
भगतपुर थानाक्षेत्र के मिलक कांकरखेड़ा गांव निवासी भारत सिंह डिलारी के गांव पीपली उमरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। भारत सिंह पत्नी पुष्पा, बेटे मनू(15) तुषार (10)और बेटी कंचन (12) के साथ कांशीराम नगर के मकान नंबर डी-138 में किराये पर रहते हैं। भारत सिंह ने बताया कि वह प्लाट खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों से करीब 3 लाख रुपये इकट्ठा कर घर में रखे थे। जबकि सोमवार की रात वह पत्नी, बेटी कंचन और बेटे तुषार को लेकर अपनी सास मिथलेश के घर कांशीराम नगर में गए थे। जबकि घर में बड़े बेटे मनू को छोड़कर गए थे। करीब एक घंटे बाद जब वह घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था।
आवाज देने पर भी बेटे ने कोई जबाव नहीं दिया। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भारत सिंह को शक हुआ। इसके बाद वह पड़ोस वाले मकान से कमरे में गए और मेनगेट खोला। कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जबकि मनू भी गायब था।
इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा होने पर लोग जुट गए। सूचना मिलने पर मझोला पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों से भी पूछताछ की। भारत सिंह ने बताया कि घर से तीन लाख रुपये और एक लाख रुपये के जेवर गायब हैं।