फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jhansi MLA's son's suicide case

चंद लोगों के बीच छिपा विधायक के बेटे के सुसाइड का राज

Mon, 12 Sep 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 12 Sep 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
Jhansi MLA's son's suicide case
हादसा - फोटो : demo
 झांसी के बबीना विधान सभा से बीएसपी के विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत के बेटे शुभम राजपूत के सुसाइड का राज चंद लोगों के बीच ही छिपा है। पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ेगी तो इस राज की परतें भी खुल जाएंगी। पुलिस ने छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालवाई। जिसमें अंतिम कॉल उसकी मंगेतर की बहन के मोबाइल से की गई थी। ये कॉल मंगेतर की मां ने उसे नाश्ता पर बुलाने के लिए की थी। 
विज्ञापन


झांसी की बबीना विधानसभा के विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत का बेटा शुभम राजपूत मुरादाबाद स्थिति एक इंस्टीट्यूट से एलएलबी कर रहा था। साथ पढ़ने वाली पीएसी दरोगा की बेटी से उसके प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवारों ने इनकी सगाई कर दी थी। विधान सभा चुनाव के बाद इनकी शादी होनी थी। पीएसी के पास ही रेलवे हरथला कालोनी में शुभम किराये के मकान में रहता था। शनिवार सुबह शुभम की लाश इस कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शुभम के कमरे की खोजबीन की। लेकिन वहां से कोई ऐसा सबूत पुलिस को हाथ नहीं लगा। जिससे साफ हो सके कि उसने सुसाइड किस वजह से किया था। इसके अलावा उसकी मंगेतर और उनके परिवार के लोगों का भी कहना है कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। जबकि विधायक ने भी किसी तरह की कोई शिकायत और जानकारी से इंकार किया है। कालेज में भी उसका कोई क्लोज दोस्त नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद लोगों के ईद गिर्द ही शुभम का समय बीत रहा था। ये चंद लोग भले ही उसके सुसाइड की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। लेकिन सुसाइड का सच इनके बीच ही छिपा है। पुलिस ने शुभम के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। लेकिन उससे भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। अंतिम कॉल उन्हीं लोगों ने की थी। जिन्होंने उसे नाश्ता करने के लिए कॉल की थी।


विधायक के बेटे के सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। छात्र के मोबाइल समेत अन्य व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों की भी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। ताकि सच सामने आ सके। 
नितिन तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed