{"_id":"5c7d88a6bdec22144424662a","slug":"81551730854-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की जिद बाजार यही लगाएंगे, निगम चाहे तो हटा दें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार की जिद बाजार यही लगाएंगे, निगम चाहे तो हटा दें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
घने बसे टाउन हॉल एरिया मेें सड़क पर बाजार लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त है। मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को भी हटवा दिया गया था। दुकानदारों को साप्ताहिक बाजार के लिए नया विकल्प देने पर विचार किए जाने के बीच वह लोग टाउन हॉल एरिया में ही बाजार लगाने पर अड़े थे। दरअसल, बीच शहर होने की वजह से दूर दराज से ग्राहक यहां खरीदारी करने आते हैं।
मंगलवार को बाजार बंद रहता है। इन्हीं बंद दुकानों के बाहर सड़क पर साप्ताहिक बाजार लगाया जाता है। सालों की रवायत के बीच कई बार नगर निगम बाजार को हटाने की कोशिश कर चुका है। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। नवागत नगर आयुक्त संजय चौहान ने शहर की कमान संभालने के बाद टाउन हॉल एरिया में सड़क पर लगने वाले बाजार को हटवाने के आदेश जारी किए थे। जेसीबी चलाकर दुकानें हटा दी गई थी। साप्ताहिक बाजार के लिए नई जगह देने पर विचार भी शुरू कर दिया गया। वहीं सामान्य दिनों में नगर निगम की बाउंड्री वॉल से लगने वाले बाजार को हटवाया गया है। इसके बाद खुली सड़क सामने आ गई थी। सड़क पर दुकानें लगने से यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
00
साप्ताहिक बाजार सड़क पर नहीं लगने दिया जाएगा। इससे जाम लगने से लोगों को समस्या होती है। - संजय चौहान, नगर आयुक्त