फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बेटी ने कहे अपशब्द तो मां ने पीया कीटनाशक

बेटी ने कहे अपशब्द तो मां ने पीया कीटनाशक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
बेटी ने कहे अपशब्द तो मां ने पीया कीटनाशक
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को कीटनाशक पी लिया। वह खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में बेटी के कहे गए अपशब्द से नाराज थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार है। इसके अलावा पढ़ाई के लिए डांटने पर एक छात्र ने भी जहर खा लिया है।

महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह को उनकी बेटी ने खाना बनाने में देर कर दी। इसको लेकर उन्होंने बेटी को डांट दिया तो उसने अपशब्द कहे। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से मीमो मिलने पर मझोला पुलिस को मामले की जानकारी हुई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। इसके अलावा शुक्रवार को मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले एक छात्र को उसके पिता ने पढ़ाई न करने पर डांट दिया तो उसने गुस्से में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed