{"_id":"5c647e49bdec2211d240c414","slug":"51550089801-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरें दे रही कर रहीं प्यार को बदनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरें दे रही कर रहीं प्यार को बदनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
वेलेंटाइन सप्ताह का शुक्रवार को आखिरी दिन है। इस दिन की यादें तस्वीरों के रूप में हमेशा के लिए सहेज कर रखने की ख्वाहिश हर प्रेमी जोडे़ की होती है। इस वजह से वह एक दूसरे के साथ फोटो भी खिंचवाते हैं लेकिन कई बार आपत्तिजनक तस्वीरें भी मोबाइल में कैद कर ली जाती है।
ये तस्वीरें आगे चलकर अगर प्रेमी युगल बिछड़ते हैं तो उनके लिए मुसीबत बन जाती है। जिन्हें खूबसूरत पल समझकर मोबाइल में कैद किया जाता है वही तस्वीरें और वीडियो नाकाम आशिक इंटरनेट पर एमएमएस बनाकर वायरल करते हैं। ऐसा युवतियों पर दबाव बनाने, उनको बदनाम करने के लिए किया जाता है। जिसकी वजह से आत्महत्याएं भी हो चुकी हैं। कई बार युवकों को पुलिस ने समय रहते शिकायत मिलने पर गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है लेकिन बदनामी की वजह से युवतियों को कई बार मानसिक बीमारी भी हो जाती है।
अचानक से छूटा साथ तो बढ़ जाता है गुस्सा
मुरादाबाद। मनोवैज्ञानिक डॉ. कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि वेलेंटाइन वीक भारत की परंपरा का हिस्सा नहीं रहा है। यहां पर आज भी लव मैरिज के बजाय परिजनों की रजामंदी से की गई शादियां ज्यादा सफल हैं। प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी कई बार अपने दुख को प्रकट करने के लिए इन तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल करते हैं तो कई बार युवतियों को वापस अपना बनाने के लिए दबाव बनाने को ऐसा करते हैं। युवती का किसी नए व्यक्ति से रिश्ता जुड़ने से रोकने के लिए वह ऐसा करते हैं, जो कि गलत है। एक तरफा प्यार होने पर कई बार युवतियों की तस्वीरें हासिल कर उनका गलत इस्तेमाल कर उसे आपत्तिजनक बनाया जाता है। युवकों को चाहिए कि वह ऐसा न करें, अपने साथी का सम्मान करें, उसको कभी भी बदनाम न करें।
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा का एक साल शारीरिक शोषण
मुरादाबाद। कटघर में रहने दसवीं कक्षा की छात्रा का उसके पड़ोस में रहने वाले युवक से मिलना जुलना था और दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। युवक ने छात्रा के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद जब युवक और छात्रा का रिश्ता टूटा तो इन वीडियो को वायरल करने की धमकी युवक ने दी। इस धमकी को देकर युवक ने कई बार छात्रा का शारीरिक शोषण किया। ऐसा करीब एक साल तक चला, इसकी जानकारी छात्रा के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ये एक मामला नहीं है, इस तरह की करीब 20 शिकायतों पर पुलिस ने 2018 में रिपोर्ट दर्ज की है।
समय रहते करें पुलिस से शिकायत: एसएसपी
मुरादाबाद। एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि साइबर सेल में इस तरह की शिकायतें मिलने पर जांच के लिए भेजी जाती हैं। कई मामलों में गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी तस्वीरें मोबाइल में कैद करने से बचें, जो अगर भविष्य में वायरल हों तो उससे बदनामी होेने का डर हो। अगर किसी युवती को कोई युवक परेशान करता है या फिर उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता हैं तो वह तुरंत पुलिस से शिकायत करें, जिससे की पुलिस समय रहते कार्रवाई करे और इस तरह की तस्वीरों को वायरल होने से पहले ही रोक सके।