फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मां के बयान दिलाएंगे दुष्कर्म पीड़ित मासूम को इंसाफ

मां के बयान दिलाएंगे दुष्कर्म पीड़ित मासूम को इंसाफ

Sat, 21 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मां के बयान दिलाएंगे दुष्कर्म पीड़ित मासूम को इंसाफ
मुरादाबाद। मझोला में दुष्कर्म की शिकार हुई साढे़ चार साल की मासूम वारदात से खौफ में है। न तो वह ठीक से खाना खा रही है न ही सो पा रही है। परिवार वाले बच्ची का दर्द समझते हैं, मां देखभाल में जुटी है। मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए इस केस में उसकी मां न्यायालय में इंसाफ के लिए जंग लड़ेगी। मासूम अपने दर्द को बयां नहीं कर सकती है, इसलिए उसकी मां के बयानों के आधार पर आरोपी को न्यायालय में सजा मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मासूम के साथ उसके मां-बाप मझोला थाने में 161 के बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे। पुलिस ने मासूम की मां के बयान दर्ज किए हैं। बेटी के दर्द को बयां करने के दौरान उसकी मां फू ट फूट कर रोई। पुलिस उसे दिलासा देती रही कि वह सब्र रखें, हिम्मत से काम लें। अब उनके ही बयान आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे। 161 के बयान दर्ज करने के बाद अब मासूम की मां के 164 के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि इस केस में जल्द ही चार्जशीट न्यायालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन



दुष्कर्म पीड़िता ही नहीं उसकी मां की जान को भी खतरा
मुरादाबाद। दुष्कर्म के इस मामले में लगातार पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाया गया कि वह एफआईआर दर्ज न करवाएं। आरोपियों के खौफ की वजह से पीड़ित मासूम को लेकर उसकी मां गांव से चली गई थी। मामला एसपी सिटी अंकित मित्तल के संज्ञान में आया तो उन्होंने पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया और रिपोर्ट दर्ज करवाकर दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करवा दिया। इसके बाद आईजी बीके सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता हीं नहीं अब उसकी मां की जान को भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मी नहीं अब लैपड़ॱर और पुलिस पुलिसकर्मी की तैनाती
मुरादाबाद। आईजी ने पीड़िता के घर सुरक्षा गार्द तैनात करने के लिए निर्देश दिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम पीड़िता के घर पर रही। शुक्रवार को ड्यूटी बदलने पर नई टीम ड्यूटी करने घंटो बाद पहुुंची। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी को पहले ड्यूटी पर लगाया गया था, अब पुरुष पुलिसकर्मी और लैपर्ड की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed