फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ताबड़तोड़ छापेमारी में 62 जगह पकड़ी बिजली चोरी

ताबड़तोड़ छापेमारी में 62 जगह पकड़ी बिजली चोरी

Wed, 04 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ छापेमारी में 62 जगह पकड़ी बिजली चोरी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह खंड तीन क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। टीम ने 62 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई। तड़के चली इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

मंगलवार सुबह नगरीय खंड तृतीय में सीतापुरी, जीआईसी और गुलाबबाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाया गया। एसडीओ ब्रजेश कुमार, विश्वजीत चौधरी और विकास कंसल के नेतृत्व में मंगलवार को अभियान चलाया गया। इस अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। कई जगह टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों के जुटने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद टीम ने अपनी कार्रवाई की। तीनों क्षेत्रों में 62 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई है। एसडीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि 62 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिकांश जगह केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed