{"_id":"5c3cf1ffbdec22737361aaad","slug":"31547497983-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को बैंक मैनेजर बता खातों से उड़ाए 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को बैंक मैनेजर बता खातों से उड़ाए 50 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले एक दरोगा के बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। आरोपी साइबर ठग ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर बैंक खाते के बारे में जानकारी मांगी थी। इस संबंध में सोमवार को दरोगा की बेटी ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बुद्धि विहार में रहने वाली छात्रा स्वधा सिद्धि चौहान ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि सात जनवरी को उसके पिता राजीव कुमार यूपी पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को बैंक मैनेजर बताया। एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी मांगी गई। छात्रा के पिता ने एटीएम कार्ड के लिए बैंक में प्रार्थना पत्र दिया था, इस वजह से उनको लगा कि कॉल बैंक की तरफ से ही आई है। उन्होंने मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी युवक को दे दी। आरोप है कि पांच बार में खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। शक होने पर छात्रा के पिता ने बैंक से जानकारी मांगी तो धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद मामले की शिकायत मझोला पुलिस से की गई। छात्रा के पिता कुंभ मेला में ड्यूटी करने गए। रिपोर्ट दर्ज न होने पर छात्रा ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी जे रविंदर गौड ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है। इस संबंध में मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।