फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रेन से उतरकर घर लौट रहे ग्रामीणों पर जमकर फायरिंग-Cordination

ट्रेन से उतरकर घर लौट रहे ग्रामीणों पर जमकर फायरिंग-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से उतरकर घर लौट रहे ग्रामीणों पर जमकर फायरिंग-Cordination
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

बिलारी में पालनपुर और विजयपुर के पास मां, बेटे सहित तीन पर प्रधान सहित पांच लोगों ने मंगलवार रात को गोलियां बरसा दी। जानलेवा हमले में महिला की मौत हो गई। महिला का बेटा सहित दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वारदात की वजह प्रधानी रंजिश और रकम लेन देने का लेकर विवाद बताया गया है।
विजयपुर गांव निवासी बद्रीप्रसाद मंगलवार की सुबह अपनी माता रामकली (65) को साथ लेकर मुरादाबाद में उसकी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराने गया था जबकि उसके ही गांव का रनवीर सिंह मुरादाबाद कचहरी में अपने मुकदमे की तारीख पर गया था। शाम को तीनों मुरादाबाद से चंदौसी को जाने वाली ट्रेन में सवार हुुए और बिलारी चंदौसी के बीच स्थित पालनपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर पैदल ही अपने घर जाने लगे। रास्ते में विजयपुर और पालनपुर गांव के बीच चकरोड पर पहुंचते ही असलहों से लैस पांच लोग खड़े मिले। बद्रीप्रसाद की ओर से कोतवाली में लिखाई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि विपिन कुमार निवासी समसपुर, पिंटू ठाकुर निवासी जरगांव, अमरपाल निवासी विजयपुर, हरज्ञान सिंह विजयपुर और राजू विजयपुर ने देखते ही तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। बद्रीप्रसाद के अनुसार विपिन और पिंटू की ओर से चलाई गईं दो गोलियां उसकी मां रामकली को लगीं। गोली लगने से रामकली की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने के दौरान बद्रीप्रसाद के साथ आ रहा रनवीर भी पेट में गोली लगने से गंभीर घायल हो गया जबकि स्वयं बद्री के कंधे पर गोली लगी। बद्री की सूचना पर 100 नंबर डायल सेवा पुलिस और कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच शुरू की । रात में ग्रामीणों पर फायरिंग होने की घटना की खबर सुनकर अनेक ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि रामकली के बेटे बद्रीप्रसाद ने कोतवाली में जिन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसमें शामिल हरज्ञान सिंह यादव विजयपुर गांव का वर्तमान प्रधान है जबकि दोनों अन्य आरोपी अमरपाल और राजू ग्राम प्रधान के समर्थक हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed