{"_id":"5c2d20d7bdec22718e0cf2c7","slug":"201546461399-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
गोमांस का खौफ दिखाकर जांच के नाम पर रिश्वत लेने की आरोपी महिला पशु चिकित्सक डा. सुमन पर कार्रवाई के लिए डीएम राकेश कुमार सिंह ने शासन से सिफारिश कर दी है। प्रमुख सचिव को भेजी रिपोर्ट में डीएम ने पशु चिकित्सक के वायरल हुए रिश्वत वीडियो का जिक्र कर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की है। डीएम की रिपोर्ट के बाद माना जा रहा है कि पशु चिकित्सक पर जल्द निलंबन की गाज गिर सकती है।
मूंढापांडे के दलपतपुर ब्लॉक में तैनात पशु चिकित्सक डा. सुमन का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह जांच में गोमांस दर्शाने का खौफ दिखाकर रिश्वत लेते हुए दिख रही थीं। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने प्रकरण में जांच के आदेश दिए थे। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय कमेटी को प्रकरण की जांच दी गई थी। डीएम ने बताया कि जांच कमेटी ने अभी अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। उन्होेेंने बताया कि वायरल हुआ वीडियो गंभीर है। इसलिए आरोपी पशु चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिख दिया गया है। डीएम ने बताया कि जांच कमेटी गुरुवार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को जांच टीम सक्टू नगला गांव पहुंची। रिश्वत का वीडियो इसी गांव का बताया जा रहा है। टीम ने संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए हैं।