{"_id":"5c2684f7bdec22572908345c","slug":"201546028279-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से सामूहिक दुष्कर्म में हेड कांस्टेबल का बेटा साथी संग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से सामूहिक दुष्कर्म में हेड कांस्टेबल का बेटा साथी संग गिरफ्तार
Sat, 29 Dec 2018 01:47 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटघर पुलिस ने शुक्रवार सुबह पीएसी सिपाही के बेटे को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक युवती को कार से अगवा कर उसे जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जबकि सहयोग करने वाले आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पीड़ित युवती ने 23 दिसंबर को कटघर थाने में केस दर्ज कराया था।
जिसमें उसने बताया कि 22 दिसंबर को वह किसी कार्य से गुलाबबाड़ी गई थी। इस दौरान उसे रचित शर्मा मिल गया। वह उसे बाइक पर बैठा कर रामगंगा पुल की ओर ले गया था। यहां रचित ने अपने दोस्त मोनू, शिवांक, अरविंद और कोसिंदर की मदद से जबरन कार में बैठा लिया था। इसके बाद युवती को शराब पिलाई दी थी। आरोपी उसे भगतपुर के जाहिदपुर सीकमपुर गांव ले गए थे। यहां आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाई तो सामने आया कि आरोपी मोनू स्नानक का छात्र है और उसके पिता पीएसी में सिपाही हैं। जिसकी तैनाती गाजियाबाद में है। जबकि उसका साथी रचित शर्मा फर्म में नौकरी करता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने पीतल नगरी निवासी मोनू और रचित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियाें को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया है। इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।