फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रथमा बैंक में पकड़ा गया फर्जी अधिकारी गया जेल

प्रथमा बैंक में पकड़ा गया फर्जी अधिकारी गया जेल

Sat, 24 Mar 2018 03:27 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
प्रथमा बैंक में पकड़ा गया फर्जी अधिकारी गया जेल
मुरादाबाद। प्रथमा बैंक की मुख्य शाखा में बृहस्पतिवार को एक युवक खुद को पीएमओ कार्यालय में कार्यरत अधिकारी बताकर पूर्व में हुए घोटाले की जांच के लिए पहुंचे आरोपी देवेंद्र नाथ का सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को चालान किया। उसे न्यायालय ले जाया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी देवेंद्र नाथ के आपराधिक इतिहास के बारे में कानपुर पुलिस से जानकारी मांगी गई है। पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तार न होने की बात बताई है। आर्यावर्त बैंक के अधिकारियों को भी आरोपी के बारे में जानकारी दी जाएगी। बता दें कि सिविल लाइन स्थित प्रथमा बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार को कानपुर के श्याम नगर का देवेंद्र नाथ गुप्ता पहुंच गया था।
विज्ञापन


उसने खुद को पीएमओ कार्यालय में कार्यरत अधिकारी बताया और बैंक अधिकारियों को जानकारी दी कि अमरोहा में प्रथमा बैंक में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के बारे में जांच के लिए उसे भेजा गया है। आरोपी ने संवेदनशील जानकारी मांगी तो उस पर शक हो गया, पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच की तो पता चला कि आरोपी पीएमओ कार्यालय में कार्यरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed