फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टायर व्यापारी ने बेटे को मारी गोली

टायर व्यापारी ने बेटे को मारी गोली

Tue, 31 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
टायर व्यापारी ने बेटे को मारी गोली
पाकबड़ा(मुरादाबाद)
विज्ञापन

मनपसंद खाना न मिलने पर परिवार का झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। जिला अस्पताल में भर्ती युवक की मानें तो उसके पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी है। पिता घटना के बाद से गायब है। पुलिस को तहरीर का इंतजार है।

पाकबड़ा के धारीवाल मोहल्ला निवासी अनिल गुप्ता की कस्बे में ही टायर की दुकान है। पिता के साथ ही बेटा लव गुप्ता(30) भी दुकान पर बैठता है। बेटे लव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात घर पहुंचे पिता ने खाने की मांग की। लव की पत्नी ने खाना दिया। खाना मनपसंद न होने पर पिता भड़क गए और उन्होंने बहू को बुरा भला कहा। बेटे ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान पिता अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकल लाए और फायर कर दिया। गोली लव की जांघ में लगी। वह लहूलुहान हो गया। इस घटना से घर में चीख पुकार मच गई। इसी बीच आरोपी वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। पुलिस अधीक्षक सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पाकबड़ा में पिता पर बेटे को गोली मारने का आरोप है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed