फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक में बीडीसी सदस्य को उठाने के विरोध में आए पूर्व विधायक, पुलिस ने छोडा

मिलक में बीडीसी सदस्य को उठाने के विरोध में आए पूर्व विधायक, पुलिस ने छोडा

Tue, 20 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
मिलक में बीडीसी सदस्य को उठाने के विरोध में आए पूर्व विधायक, पुलिस ने छोडा
मिलक में बीडीसी सदस्य को उठाने के विरोध में आए पूर्व विधायक,पुलिस ने छोडा
विज्ञापन

मिलक। बीडीसी सदस्य को उठाकर 24 घंटे पुलिस हिरासत में रखने के खिलाफ भाजपा के पूर्व विधायक विरोध में आए। इस दौरान पुलिस ने 24 घंटे से हिरासत में रखे पुलिस को छोड़ दिया।

कोतवाली क्षेत्र के परतापुर गांव निवासी एक बीडीसी सदस्य को पुलिस 24 घंटे पहले उठा लाई थी। जिसको पुलिस ने 24 घंटे अपनी हिरासत में रखा था और कोई कार्रवाई नहीं की। जिसको लेकर मामला तूल पकड़ गया। सोमवार को सुबह भाजपा के पूर्व विधायक ज्वालाप्रसाद गंगवार कोतवाली पहुंचे और कोतवाल से मिलकर अवैध रुप से 24 घंटे तक बीडीसी सदस्य को पुलिस हिरासत में रखे जाने पर विरोध जताया। उनका कहना था कि पुलिस पूर्व ब्लाक प्रमुख के इशारे पर उत्पीडन कर रही है। यदि बीडीसी सदस्य दोषी है। तब उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाए। यदि दोषी नहीं है। तब उसको अवैध हिरासत से मुक्त किया जाए। जिसको लेकर कोतवाल आर.बी. कौल का कहना था कि पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार ने आरोपी बीडीसी के खिलाफ उधार में लिए गए दो लाख रुपयों को हड़पने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच के लिए संबधित बीडीसी सदस्य को बुलाया गया था। उन्होने अवैध हिरासत से इंकार किया है। उन्होने कहा कि उसके जांच करने को लिए बीडीसी सदस्य के बयान लिए गए थे और वह पुलिस को बयान दर्ज कराकर अपने घर चला गया है। प्रार्थना पत्र की जांच अभी चल रही है। वहीं दूसरी ओर पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार का कहना है कि वह किसी बीडीसी सदस्य का उत्पीडन नहीं कर रही हैं, बल्कि संबधित बीडीसी सदस्य ने जालसाजी से दो लाख रुपये उधार लिए गए रुपये हड़प कर लिए हैं। जिसको लेकर पुलिस को तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed