फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रांसपोर्टर ने सुपारी देकर कराई थी प्रधान के देवर की हत्या

ट्रांसपोर्टर ने सुपारी देकर कराई थी प्रधान के देवर की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर ने सुपारी देकर कराई थी प्रधान के देवर की हत्या
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मैनाठेर थानाक्षेत्र के महमूदपुर माफी गांव की प्रधान के देवर अतीक अहमद की हत्या उसके ही दोस्त ट्रांसपोर्टर वाहिद ने एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे वाहिद की पत्नी और अतीक अहमद के बीच अवैध संबंध रहे हैं। पुलिस ने वाहिद और भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि महमूदपुर माफी प्रधान नसीम जहां के देवर व सीमेंट कारोबारी अतीक अहमद की हत्या कर दी गई थी। चाकू से गोद कर हत्या की गई थी। पुलिस ने अतीक अहमद के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। जिसमें उसके दोस्त वाहिद द्वारा अंतिम कॉल की गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके दोस्त वाहिद निवासी ग्राम महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने कबूला कि उसकी पत्नी और अतीक अहमद के बीच संबंध थे। उससे इसकी जानकारी हो गई थी। उसने अतीक को ठिकाने लगाने की ठान ली। उसने शाकिब, अनस और इस्माइल निवासी कस्बा सैदनगली जिला अमरोहा को एक लाख रुपये की सुपारी दी। पुलिस ने शकिब और इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया। चौथा साथी अनस फरार हो गया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर आला कत्ल, दो चाकू एवं एक गमछा और घटना में इस्तेमाल की गई दो कार बरामद की हैं। पुलिस ने मुताबिक 29 दिसंबर की रात अतीक अहमद को घर से मोबाइल पर कॉल कर जिगरी दोस्त वाहिद ने बहाने से बुलाया था और पहले से एक लाख की सुपारी देकर बुलाए गए भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर अतीक अहमद की हत्या कर दी।
विज्ञापन

अतीक और वाहिद की पत्नी से निकटता बढ़ रही थी। वहीं आपस में रुपयों का लेनदेन ज्यादा हो गया। जिसके चलते ही सुपारी देकर गला रेतने के बाद शरीर को चाकु ओं से गोदकर वारदात को अंजाम दिया गया । पुलिस ने तीनों हत्या आरोपियों को पहले कोर्ट में पेश किया। उसी के बाद अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक से उतरने तक नहीं दिया, टूट पड़े हत्यारे
कुंदरकी। मैनाठेर थानाक्षेत्र के ग्राम महमूदपुर माफी के सीमेंट कारोबारी अतीक अहमद की निर्मम हत्या की गई थी। हत्यारोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जैसे ही बाइक से अतीक अहमद उनके करीब आया तभी पहले गले में गमछा डाला और उसके बाद बाइक पर टूट पड़े और चाकूू से गोद दिया। चंद मिनटों में ही हत्या की सनसनी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।


दोस्त पर अधिक भरोसे में गंवाई जान
कुंदरकी। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर माफी में मृतक अतीक अहमद और वाहिद की जिगरी दोस्ती से अधिकांश लोग बाकिफ थे। उन्हें विश्वास भी नहीं था कि कारोबारी अतीक अहमद की हत्या में जिगरी दोस्त का ही हाथ निकलेगा। जिसको जानकार हर कोई हैरान रह गया। हत्या के पीछे पहले से ही गहरी रंजिश और प्रापर्टी का विवाद को लेकर कायास लगाए जा रहे थे। पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो पता चला कि अतीक के मोबाइल पर आखिर कॉल किस की आई। जिस पर पुलिस ने विवेचना की और हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed