फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Thieves stole 990 meters of ACSR conductor wire lying on the ground.

Jind News: जमीन पर पड़ा 990 मीटर लंबा एसीएसआर कंडक्टर तार उठा ले गए चोर

Sun, 30 Aug 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole 990 meters of ACSR conductor wire lying on the ground.
जींद। पिछले दिनों जिले में तेज आंधी-तूफान के दौरान बराड़ एपी फीडर लाइन के सात बिजली खंभे टूटकर जमीन पर गिर गए थे। खंभों के साथ जमीन पर पड़ी निगम की करीब 990 मीटर लंबी एसीएसआर कंडक्टर तार को अज्ञात लोग चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोरी हुई तार की कीमत करीब 63 हजार रुपये बताई गई है। मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहबलपुर निवासी आशीष कुमार और रामकुमार ने बिजली निगम को फीडर लाइन की तार टूटने की सूचना दी। सूचना मिलने पर सब अर्बन सब डिविजन नंबर-2, जींद के उपमंडलीय अधिकारी नागेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने मौके का निरीक्षण किया तो आंधी के कारण सात खंभे टूटे हुए मिले। जमीन पर पड़ी 990 मीटर लंबी एसीएसआर कंडक्टर तार गायब मिली। इसके बाद उपमंडलीय अधिकारी नागेंद्र सिंह ने सदर थाना प्रभारी को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed