फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The five-day ultimatum given to the police will be completed today.

Shamli News: आज पूरा होगा पुलिस को दिए पांच दिन का अल्टीमेटम

Sun, 30 Aug 2026 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The five-day ultimatum given to the police will be completed today.
शामली/बाबरी। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में परिजनों की ओर से पुलिस को दिए गए पांच दिन का समय रविवार को पूरा हो जाएगा। परिजनों ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस को पांच दिन का समय दिया था। समय सीमा पूरी होने के बाद परिजनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

26 अगस्त को शहर में नाला पटरी के पास शार्प शूटरों ने अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात में अंकित को नौ गोलियां मारे जाने की बात सामने आई थी। घटना के बाद अंकित के पिता सतबीर सिंह ने पुलिस को हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी थी। अंकित के पिता सतबीर सिंह सेवानिवृत्त फौजी हैं। उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ी तो सेवानिवृत्त फौजी भी आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उधर, पुलिस हत्याकांड में शामिल शूटरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार हरियाणा के करनाल, पानीपत समेत अन्य स्थानों के शार्प शूटरों के वारदात में शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शूटरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र का एक और वीडियो वायरल, बोला-हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली
-फर्जी वीडियो साझा कर रहे कुछ लोग, अंकित के परिवार के साथ हूं
शामली। अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाले भूपेंद्र ढींगरा का एक और वीडियो शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में भूपेंद्र कहता नजर आ रहा है कि उसने अंकित की हत्या की कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। कुछ लोग उसके नाम से फर्जी वीडियो साझा कर रहे हैं।

वीडियो में भूपेंद्र ने कहा कि वह अंकित के परिवार के साथ हैं और हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुलिस भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed